नैनीताल : गुनगुनी धूप के चलते नैनीताल में सैलानियों का जमावड़ा लगा।

नैनीताल : गुनगुनी धूप के चलते नैनीताल में सैलानियों का जमावड़ा लगा।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास आजकल गुनगुनी धूप के चलते सैलानियों का जमकर जमावड़ा लगा हुआ है। जबकि सुबह शाम काफी ठंड हो रही है। नैनी झील में सैलानी नोकाविहार का लुफ्त उठा रहे हैं तो वही तरह तरह की ड्र्स आदि पहनकर फ़ोटो खिंचवा रहे हैं साथ ही अपने मोबाइल फोन पर नैनीताल व उसके आसपास वादियों को कैद कर रहे हैं। सुबह से ही सैलानियों का तांता लगा हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके चलते रोजमर्रा के कार्य करने वाले लोगों, दुकानदारों के चेहरे पर रौनक नजर आ रही है। वही सैलानियों के आने से कार पार्किंग व होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे वालों के साथ साथ पर्यटक स्थलों पर दुकान खोले लोगों को भी बड़ी राहत मिल रही है तथा उनके भी चेहरे पर रौनक देखी जा रही है। इधर सरोवर नगरी नैनीताल के अलावा कैची धाम नीम करौली महाराज, भीमताल, घोड़ाखाल मंदिर, मां नैना देवी मंदिर, हनुमान गढ़, सातताल, हिमालय दर्शन, स्नोव्यू , आदि क्षेत्रों में भी पर्यटकों का तांता लगा हुआ दिखाई दे रहा है । जबकि सुबह शाम काफी ठंड हो रही है पर दिन में गुनगुनी धूप नजर आ रही है। नैनीताल व उसके आसपास जमकर सैलानियों की चहल कदमी देखी जा रही है

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)