नैनीताल : खुर्पाताल में सीवरेज लीकेज को देख ब्लाक प्रमुख डॉक्टर हरीश बिष्ट हुए क्रोधित अधिकारियों की दी सख्त चेतावनी।

नैनीताल : खुर्पाताल में सीवरेज लीकेज को देख ब्लाक प्रमुख डॉक्टर हरीश बिष्ट हुए क्रोधित अधिकारियों की दी सख्त चेतावनी।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल । सरोवर नगरी से दूर इन दिनों
भीमताल ब्लाक अंतर्गत तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में जलजनित बीमारियों का दौर जारी है। इसी क्रम में खुर्पाताल , सरियाताल, आदि ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर हरीश सिंह बिष्ट के औचक निरीक्षण में जल संस्थान की भारी लापरवाही सामने आई है।
यहाँ खुली सीवर लाइनों का लीकेज गंदा पानी जहर सीधे प्राकृतिक जल स्रोतों में मिल रहा है, इस श्रोत से खुरपा ताल, बजून, मंगोली, नलनी सिल्मोडिया , खमारी गावो में पेयजल श्रोत से पानी की आपूर्ति होती है। जिससे क्षेत्र में पीलिया और डायरिया जैसी गंभीर बीमारियां महामारी का रूप ले रही हैं। बता दे पास ही के क्षेत्र में पीलिया और डायरिया से आधा दर्जन गावो के लोग इस महामारी से प्रभावित हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने जल संस्थान जल निगम स्वास्थ्य विभागों की संयुक्त टीम एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियो के साथ औचक स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। प्राकृतिक स्रोतों में जहर सीवर लाइन का गंदा पानी महज 10 फीट की दूरी पर स्थित पेयजल स्रोतों में समा रहा है। सीवर की लाइन खुली मिली दूषित पानी के कारण ग्रामीणों का स्वास्थ्य खतरे में है पीलिया और डायरिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

स्थानीय जनप्रतिनिधियो ने मानकों की निर्माण और रखरखाव कार्यों में घोर लापरवाही का आरोप लगाया उच्च स्तरीय गुणवत्ता के मानकों का पूरी तरह उल्लंघन पाया। प्रमुख ने तय समय-सीमा के भीतर काम ठीक न होने पर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई होगी। पर्यावरण और ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। डॉ. हरीश सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख (भीमताल) जमीनी हकीकत परखने उतरी टीम ब्लॉक प्रमुख ने केवल दफ्तर में बैठने के बजाय जमीनी हकीकत दिखाने के लिए जल संस्थान, जल निगम, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की एक संयुक्त टीम के साथ औचक धावा बोला। निरीक्षण के दौरान अधिकारी प्रमुख के तीखे सवालों का जवाब नहीं दे पाए। जल संस्थान ओर जल निगम के विभागीय प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि खुरपाताल और सरियाताल जनस्वास्थ्य एवं पर्यावरण तंत्र को बचाने के लिए तुरंत युद्धस्तर पर सुधार कार्य शुरू किया जाए।

इस क्षेत्र में यदि कोई भी जल जनित बीमारि फैलती हैं तो इसकी जमीदारी विभाग की होगी। प्रमुख ने सख्त नियमित सफाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसमें कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी विभागों के ऊपर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान हंसी नेगी , प्रेमा मेहरा,कीर्ति आर्य, गणेश बिष्ट, हेम बहुखंडी, खुशाल बिष्ट, बीडीसी मुकेश मेहरा,दीपक मेहरा, बबलू राठौर,विक्रम कनवाल, जानकी कोटलिया, अनीता प्रकाश, गोविंद राणा, हरेन्द्र बिष्ट,मुन्ना कनवाल धर्मेंद्र रावत, नीमा कनवाल बीरू मेहरा , कुंदन फ़ौजी,धीरू जीना कमल कुल्याल अधिशासी अभियंता जल संस्थान अनीश पिल्लै, अधीक्षण अभियंता जल निगम शशि पाल, सहायक अभियता मनमोहन रावत प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ हेमंत मर्तोलिया , डॉ गुर्रानी वीडीओ सुशील चनियाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

 

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)