नैनीताल : कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं नेज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर , जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत जनपद नैनीताल सहित पूरे उत्तराखंड में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर भारत निर्वाचन आयोग के भीतर हुई वोट चोरी व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा की गई अनियमितताओं के विरोध में वव्यापक आंदोलन किया जा रहा है। जिसके क्रम में यहाँ सरोवर नगरी नैनीताल में भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी नेताओं ने तल्लीताल गांधी चौक पर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर भाजपा सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई।साथ में नारेबाजी की। उसके बाद जिला अधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष सचिन नेगी, कैलाश अधिकारी, अनुपम कबड़वाल, त्रिभुवन फर्त्याल, सतीश नैनवाल, खष्टी बिष्ट, समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
