नर्मदापुरम में मेधावी छात्रों और खेल प्रतिभाओं का होगा सम्मान,मुस्लिम नवजवान कमेटी की बैठक में रूपरेखा तैयार।

ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
शहर में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए मुस्लिम नवजवान कमेटी एक बार फिर से आगे आई है। आगामी 3 सितंबर 2026 को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शहर के सांई कृष्णा रिसोर्ट (पहाड़िया रोड) में दोपहर 2 बजे से एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।इस सिलसिले में हाल ही में मुस्लिम नवजवान कमेटी की एक अहम बैठक संपन्न हुई,जिसमें आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाले मेधावी बच्चों को इस मंच से सम्मानित किया जाएगा।

इन श्रेणियों के छात्र-छात्राएं कर सकते हैं आवेदन।

कमेटी के संरक्षक आमीन राईन ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मान समारोह के लिए पात्रता के निम्नलिखित मापदंड तय किए गए हैं जिसमें,
कक्षा 5वीं व 8वीं: 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र।
कक्षा 10वीं:70% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी।
कक्षा 12वीं:75% या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले युवा।स्नातक / स्नातकोत्तर (UG/PG):65% या उससे अधिक प्रतिशत लाने वाले मेधावी।विशेष उपलब्धियां,विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने वाले तथा राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खेल प्रतिभाएं।

दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि और प्रक्रिया।

आयोजन संयोजक अज़हर खान ने स्पष्ट किया है कि इस प्रतिभा सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।इसके पश्चात कोई भी नया आवेदन या एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी।
इच्छुक विद्यार्थियों को अपनी अंक सूची,आधार कार्ड की छायाप्रति,खेल प्रमाणपत्र,और मोबाइल नंबर सहित समस्त दस्तावेज अंतिम तिथि से पहले कमेटी के कार्यालय में जमा करवाने होंगे।

दस्तावेज जमा करने का स्थान।

कार्यालय – दुकान नं. 03, पुरानी सब्जी मंडी,हमीदिया मस्जिद के नीचे,नर्मदापुरम।

बैठक में इनकी रही प्रमुख मौजूदगी।

सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर हुई इस बैठक में कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्यगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।इनमें प्रमुख रूप से अलीम राईन,आमीन राईन,अज़हर खान,फैज़ ख़ान,वसीम ख़ान, अल्ताफ अली,राजू पठान, मोहम्मद असर,फईम अंसारी,सब्बू अंसारी, आसिफ राईन,सुभान ख़ान,ताबिश ख़ान, असलम ख़ान,शेख वसीम, आबिद राईन,इरशाद ख़ान,आसिफ मिर्जा और सोहेल ख़ान समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।मुस्लिम नवजवान कमेटी ने नर्मदापुरम के समस्त नगरवासियों से विनम्र आग्रह किया है कि वे इस भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शिरकत करें,ताकि हमारे शहर के होनहार बच्चों का उत्साहवर्धन किया जा सके।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)