नर्मदापुरम में काली कमेटी की कांवड़ यात्रा,नर्मदा जल लेकर लौटे श्रद्धालु।

ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
काली कमेटी काली मंदिर, आईटीआई क्षेत्र से रविवार को भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई।यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु कांवड़ लेकर विवेकानंद घाट पहुंचे, जहां मां नर्मदा का पूजन-अर्चन कर नर्मदा जल भरा और इसके बाद कांवड़ लेकर वापस काली मंदिर पहुंचे।कांवड़ यात्रा के दौरान आईटीआई क्षेत्र सहित मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।यात्रा में डीजे, बैंड-बाजे और धार्मिक गीतों की धुनों पर श्रद्धालु उत्साह के साथ झूमते और नृत्य करते नजर आए।पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ मां नर्मदा एवं भगवान शिव का स्मरण किया।

मातृशक्ति भी हुईं शामिल।

मातृशक्ति की भी यात्रा में विशेष सहभागिता रही। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक कांवड़ यात्रा में भाग लेकर धार्मिक आस्था और श्रद्धा का परिचय दिया।नर्मदा जल लेकर श्रद्धालुओं के काली मंदिर पहुंचने पर यात्रा का समापन धार्मिक विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

 

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)