दिल्ली में राहुल गांधी पर दुर्व्यवहार और छात्रों पर लाठी चार्ज का विरोध:नर्मदापुरम में मूसलाधार बारिश के बीच कांग्रेसियों का प्रचंड प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा।

ताज ख़ान
नर्मदापुरम
नीट (NEET) पेपर लीक मामले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे युवाओं पर दिल्ली पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में नर्मदापुरम में सियासत गरमा गई है।
प्रधानमंत्री आवास के समक्ष शांतिपूर्ण धरने पर बैठे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ पुलिस द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार और गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को नर्मदापुरम नगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा।

आसमान से बरसा पानी, सड़क पर बरसा गुस्सा।

शहर में हो रही तेज मूसलाधार बारिश भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बुलंद हौसलों को नहीं डिगा सकी।दर्जनों कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता बारिश में पूरी तरह भीगते हुए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने सड़क पर बैठ गए और केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

2029 में युवा ही उखाड़ फेंकेंगे भाजपा सरकार: सिराज खान।

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस नेता सिराज खान ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “जिस देश के युवाओं के दम पर भाजपा सत्ता की सीढ़ियों तक पहुंची थी, आज उसी युवा शक्ति पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। यह सत्ता का अहंकार है और इस तानाशाह सरकार के दिन अब लद चुके हैं। देश का आक्रोशित युवा वर्ष 2029 में इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा।”

प्रदर्शन में ये प्रमुख नेता रहे शामिल।

तेज बारिश के बीच चले इस विरोध-प्रदर्शन में नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता डटे रहे। प्रमुख रूप से:नगर कांग्रेस अध्यक्ष:कमलेश बाथरे,
अनोखी राजोरिया,धर्मेंद्र तिवारी,फैजान उल हक,गुलाम मुस्तफा, अमित खत्री,सिराज खान, आफरीद,तुकाराम यादव, आजाद भाटिया,सौरभ राय,अफराज,अशोक अहिरवार,संतोष अहिरवार,मनमोहन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने दो टूक चेतावनी दी है कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता और तानाशाही रवैया बंद नहीं होता,तब तक सड़क से लेकर संसद तक यह संग्राम जारी रहेगा।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)