ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद ने नर्मदापुरम जिले में अपनी कानूनी ढाल मजबूत करते हुए।परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद माहिर साहब,एवं जिला अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अथर खान ने वरिष्ठ अधिवक्ता मीर जहीर खान को नर्मदापुरम जिले का विशेष कानूनी सलाहकार नियुक्त किया है।
क्यों है ये नियुक्ति खास?
एडवोकेट मीर जहीर खान विगत 15 वर्षों से अधिक समय से सिविल,क्रिमिनल एवं वक्फ मामलों में अपनी बेदाग सेवाएं दे रहे हैं। समाज के कमजोर वर्गों को निशुल्क कानूनी सहायता,युवाओं को कानूनी जागरूकता देने में उनकी कार्यकुशलता और जनसेवा को देखते हुए परिषद ने यह अहम फैसला लिया है।
क्या बोले जिम्मेदार?
प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद माहिर ने कहा,”आज के दौर में समाज को कानूनी रूप से सशक्त करना सबसे बड़ी जरूरत है।मीर जहीर भाई की नियुक्ति से परिषद का हर कार्यकर्ता और आम आदमी खुद को सुरक्षित महसूस करेगा।
इन्होंने कहा।
जिला अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अथर खान ने बताया कि “जिले में शिक्षा अधिकार और सामाजिक मुद्दों पर कानूनी लड़ाई अब और मजबूती से लड़ी जाएगी।एडवोकेट मीर जहीर साहब का अनुभव परिषद के लिए बड़ी पूंजी है।”
इन्होंने दी शुभकामनाएं।
नियुक्ति पर परिषद के ज़िला उपाध्यक्ष इमाम शाह,नगर अध्यक्ष नर्मदापुरम अनस बेग,सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट मीर जहीर खान को मुबारकबाद दी है।समर्थकों में जश्न का माहौल है।
कौन हैं एडवोकेट मीर जहीर खान।
अनुभव:15+ वर्ष,जिला न्यायालय नर्मदापुरम
विशेषज्ञता:सिविल, क्रिमिनल,अल्पसंख्यक मामले,
पहचान:बेबाक पैरवी,गरीबों के लिए सौम्य हृदय।विजन: “कानून की ताकत हर गरीब तक पहुंचे”

