अवैध धंधों पर शिकंजा सटोरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही,गौरव की आमद से दो नंबरियों में हड़कंप,पुलिस कप्तान का बड़ा एक्शन प्लान।

ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
एक बार फिर फिटनेस आइकॉन एसडीओपी जितेंद्र पाठक,और सुपर कॉप के नाम से पहचान रखने वाले गौरव बुंदेला ने अपनी जुगलबंदी से अवैध कारोबारियों में ख़ौफ़ पैदा कर दिया है।

सटोरियों में नकेल कसने का काम शुरू।

सोमवार को पुलिस ने सटोरियों के ख़िलाफ़ अभियान चलाया।पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई की सब्जी मंडी,मीनाक्षी चौक के पास, बालागंज,जयस्तंभ चौक, गुप्ता ग्राउंड के पास एवं बंगाली कालोनी में कुछ लोग चोरी छुपे अंको पर रुपये पैसो का दाव लगाकर अवैध रुप से सट्टा खिलाने का काम कर रहे है।सट्टा लिखने वाले स्थानो पर अलग अलग पुलिस टीम गठित कर दबिश दी गई,टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही कर सट्टा खिलाने वाले एवं खेलने वाले 14 लोगो को उक्त स्थानो से धर दबोचा एवं उनके विरुद्ध धारा 4 (क) ध्रुत अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई एवं पूर्व से रिकार्ड शुदा आरोपियों के विरुद्ध धारा-170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

कौन कौन चढ़े पुलिस के हत्थे।

आरोपीयो के नाम,प्रीतम जाटव निवासी बंगाली कालोनी नर्मदापुरम,दयाचन्द उर्फ करण निवासी बालागंज,सुनील सोनी निवासी कोठी बाजार नर्मदापुरम,नीरज सोनी निवासी कोठी बाजार नर्मदापुरम,रमनलाल जाटव निवासी जोशीपुर बुधनी सीहोर,शंकर वर्मा निवासी बंगाली कालोनी नर्मदापुरम,राजकुमार कहार निवासी सेठ गुरुप्रसाद स्कूल के पास नर्मदापुरम,शिवनारायण वाथरे निवासी रामपुर गुर्रा,राजेश कहार निवासी ब्रिज के नीचे नर्मदापुरम,जय किशन अग्रवाल निवासी इटारसी नर्मदापुरम,सतीश केवट निवासी संजय नगर ग्वालटोली नर्मदापुरम, सालिकराम कीर निवासी निमसाडिया देहात  नर्मदापुरम,यूसुफ निवासी बंगाली कालोनी नर्मदापुरम,रोशन कहार निवासी आदमगढ नर्मदापुरम,को धर दबोचा।इन सटोरियों के पास से पुलिस ने 1,28,000 रुपये नगदी एवं सट्टा सामग्री एवं 3 मोबाइल फोन कीमती 85,000 रुपये,कुल मशरुका 2,13,000 रुपये + 2 लाख रुपये की सट्टा पर्चियाँ जप्त की गई है।

कही जा रही है बड़ी कार्रवाई,स्पष्ट है संदेश।

ज्ञात हो इससे पहले इतने बड़े पैमाने पर कभी सटोरियों के विरुद्ध इतनी बड़ी कार्रवाई नहीं देखने में आई थी।इससे एक बात तो स्पष्ट हो रही है कि पुलिस कप्तान ने शहर की जिम्मेदारी विभाग के सुपर कॉप गौरव बुंदेला को सौंपकर स्पष्ट संदेश दे दिया है कि नर्मदापुरम में अवैध कारनामों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।ये वही गौरव हैं जिन्होंने एसपी द्वारा चलाए आईपीएल सटोरियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की थी जिसे ज़िले की पहली आईपीएल सटोरियों के विरुद्ध कार्रवाई कही गई थी।

Similar Posts

ताज ख़ान नर्मदापुरम// समाज में बेटियों के सम्मान और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘फाइन वर्क समाज सेवी संस्था’ द्वारा एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल की गई। संस्था सचिव हरप्रीत कौर के मार्गदर्शन में संस्था द्वारा ‘कन्या भोजन’ एवं शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया।इस अवसर पर न केवल धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करते हुए कन्या भोज कराया गया,बल्कि बेटियों के उज्ज्वल एवं शिक्षित भविष्य की नींव मजबूत करने का भी संकल्प लिया गया। *_कन्या पूजन के साथ शिक्षा की अलख।_* कार्यक्रम के दौरान कन्या भोजन के उपरांत सभी छात्राओं व बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से स्टेशनरी किट कॉपी,पेन,पेंसिल,रबर, स्केल,और शार्पनर,भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। संस्था का मानना है कि बेटियों को उपहार में ‘शिक्षा के साधन’ देना ही उनके सशक्तिकरण की सबसे सही दिशा है। *_शिक्षा ही बेटियों की सबसे बड़ी ताकत।_* संस्था अध्यक्ष जमील खान ने सभी बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया,उन्होंने कहा,बेटियां हमारे समाज का आधार हैं।यदि एक कन्या शिक्षित होती है,तो पूरा परिवार और आने वाली पीढ़ियां शिक्षित होती हैं।आज के समय में शिक्षा ही बेटियों के लिए सबसे बड़ा उपहार और उनकी सबसे बड़ी ताकत है।हम सभी को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि हर बेटी को पढ़ने और आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले। *_सशक्त बेटियां,समृद्ध समाज।_* संस्था सचिव हरप्रीत कौर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य ध्येय केवल एक आयोजन तक सीमित न रहकर बच्चों, विशेषकर बालिकाओं,में पढ़ने-लिखने के प्रति उत्साह जगाना था।उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर जो मुस्कान खिली,उसने इस आयोजन के उद्देश्य को पूरी तरह सार्थक बना दिया।कार्यक्रम के अंत में फाइन वर्क समाज सेवी संस्था के सदस्यों ने भविष्य में भी इसी तरह शिक्षा,बाल सुरक्षा,और महिला सशक्तिकरण से जुड़े अभियानों को निरंतर चलाने का संकल्प लिया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)