इटारसी स्टेशन पर जीआरपी,आरपीएफ का बड़ा एक्शन,ट्रेनों और प्लेटफॉर्म से 30 संदिग्धों को दबोचा,अवैध वेंडरों पर भी गिरी गाज।

ताज ख़ान
इटारसी।
रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से अब तक का सबसे सघन चेकिंग अभियान चलाया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रेल) राजाबाबू सिंह के कड़े निर्देशों पर एसपी अंकित जायसवाल और एएसपी नीतू सिंह डावर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।इटारसी रेलवे स्टेशन पर अचानक हुए इस’सरप्राइज चेकिंग’ से संदिग्धों और अवैध वेंडरों में हड़कंप मच गया।

कहाँ और क्या हुई कार्रवाई?

उप पुलिस अधीक्षक (रेल) महेंद्र सिंह कुल्हारा और आरपीएफ कमांडेंट एम.के. मुखर्जी के नेतृत्व में टीम ने स्टेशन परिसर,रिजर्वेशन कोच,फुटओवर ब्रिज और पार्किंग एरिया को खंगाला। इस दौरान कुल 30 लोगों पर रेल अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया,जिनमें 22 अवैध वेंडर ट्रेनों में अवैध रूप से सामान बेचने वाले,05 संदिग्ध प्लेटफॉर्म पर बिना वजह घूमते पाए गए,03 संदिग्ध रिजर्वेशन कोच में बिना टिकट मंडराते मिले,

यात्रियों को बांटे सुरक्षा मंत्र, जारी किए हेल्पलाइन नंबर।

थाना प्रभारी संजय चौकसे व टीम ने यात्रियों के सामान की जांच करने के साथ ही उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।पुलिस ने अपील की है कि किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत इन नंबरों पर दें रेलवे हेल्पलाइन 139,साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930,

इन्होंने कहा।

“यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ यह संयुक्त अभियान आगे भी बिना रुके लगातार जारी रहेगा,ताकि लोग बेखौफ होकर सफर कर सकें।”

महेंद्र सिंह कुल्हारा,उप पुलिस अधीक्षक(रेल),

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)