ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
शनिवार रविवार की दरमियानी रात बागड़ा तवा स्थित हज़रत गौरी शाह बादशाह रहमतुल्लाअलैह की दरगाह पर तोड़ फोड़ करने और कुरान शरीफ को क्षति पहुंचाने वाले पर सुसंगत धाराओं पर कार्यवाही करने की मांग को लेकर सुन्नी मुस्लिम काज़ियात कमेटी, नर्मदापुरम एवं मददगार आर्मी,नर्मदापुरम द्वारा फॉरेंसिक जाँच के अलावा सीसीटीवी फुटेज प्रिजर्व एवं मोबाइल लोकेशन ट्रैक करने की मांग को लेकर प्रतिनिधि मंडल एसपी ऑफिस नर्मदापुरम पहुँचा।ज्ञात हो बागरा तवा स्थित हज़रत गौरी शाह बादशाह दरगाह जो कि मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में विधिवत रूप से दर्ज वक्फ संपत्ति है,जिसका पंजीयन क्रमांक 09 है तथा उक्त दरगाह म.प्र.राजपत्र पर दिनांक 25.03.1983 को दर्ज होकर वक्फ संपत्ति घोषित है जिसे सुल्तान ए मालवा के नाम से संपूर्ण भारत में जाना जाता है। उक्त दरगाह में अज्ञात असामाजिक तत्वों एवं तथाकथित व्यक्तियों द्वारा दरगाह को क्षतिग्रस्त किया गया सांथ ही मुस्लिम समाज का धर्मग्रंथ कुरान शरीफ को भी क्षति कारित करते हुए दरगाह पर चढाई गई चादरों को भी जमीन पर फेंककर असमाजिक तत्वों द्वारा दरगाह की जालियों को भी भारी वस्तु से तोड़ा गया।दरगाह गौरीशाह बादशाह को क्षतिग्रस्त करते दरगाह की जालियों को तोड़ने एवं मुस्लिम समाज के धार्मिक ग्रंथ को फेंकना जैसे कुकृत्य पर पुलिस थाना- माखननगर,नर्मदापुरम द्वारा आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है, जिसके पश्चात सुन्नी मुस्लिम कज़ियात कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष प्यारे साहब के निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष सैयद अनस अली चिश्ती एवं विधिक सलाहकार एडवोकेट तकमील नासिर के परामर्श अनुसार सुन्नी मुस्लिम कज़ियात कमेटी, नर्मदापुरम एवं मददगार आर्मी,नर्मदापुरम के संयुक्त तत्वाधान में सुसंगत धाराओं पर कार्यवाही करते हुए एवं फॉरेंसिक जाँच के अलावा सीसीटीवी फुटेज प्रिजर्व, मोबाइल लोकेशन ट्रैक करने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधि मण्डल द्वारा पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साईं कृष्णा एस थोटा से चर्चा उपरांत प्रतिवेदन सौंपा,जिसमें उक्त कृत्य करने वाले आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की भी मांग की गई।सुन्नी मुस्लिम कज़ियात कमेटी नर्मदापुरम सचिव मोहम्मद जुनैद ताजी, उपाध्यक्ष सलीम खान एवं मददगार आर्मी अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया की असमाजिक तत्वों द्वारा किया गया उक्त कृत्य हिन्दू मुस्लिम भाईचारा समाजिक सोहार्द बिगाड़ने की सोची समझी साजिश की गई है एवं दरगाह हज़रत गौरी शाह बादशाह पर किये गए कृत्य से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाते तथाकथित व्यक्तियों द्वारा धार्मिक स्वतंत्रता पर प्रहार किया गया है।
कौन कौन रहा मौजूद।_
उक्त प्रतिनिधि मण्डल में सुन्नी मुस्लिम कज़ियात कमेटी नर्मदापुरम उपाध्यक्ष सलीम खान,सचिव मोहम्मद जुनैद ताजी,सदस्य जफर उल्ला खान,मददगार आर्मी अध्यक्ष आरिफ खान, पत्रकार हिना अली, रिजवान एहमद,कामरान अली,समीर शाह,रेहान खान,जाहिद खान,हाफिज खान,सैयद अमजद हुसैन, सादिक खान,अय्यूब अहमद खान,शाहरुख खान,शेख समीर,नईम अहमद कुरैशी, जाविद खान,मोहम्मद अय्यूब खान आदि मौजूद रहे।

