पैगंबर पर टिप्पणी से उबाल: इटारसी में सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन,कठोर कार्रवाई की मांग।

ताज खान
इटारसी//
सोशल मीडिया पर पैगंबर इस्लाम पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समाज में जबरदस्त आक्रोश है।शुक्रवार को इटारसी में तंज़ीम इस्लाहुल मुस्लेमीन ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और नाजिया इलाही खान के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

क्या है मामला।

तंजीम के संस्थापक फिरोज खान चिश्ती ने बताया कि पश्चिम बंगाल के राजारहाट निवासी नाजिया इलाही खान ने शोशल मीडिया पर वीडियो में पैगंबर मोहम्मद मुस्तफा सल्लललाहोअलैहवसल्लम,उम्मुल मोमिनीन(मोमिनों की मां) सैयदा आयशा और इस्लाम धर्म पर अत्यंत अशोभनीय व भड़काऊ टिप्पणियां की हैं।आरोप है कि नाजिया ने एक वीडियो में यहां तक कहा कि “मुख्यमंत्री बनीं तो सभी मस्जिद-दरगाह तुड़वा देंगी।मुसलमान अपने पैगंबर से परिवार और दुनिया की हर चीज से बढ़कर मोहब्बत करते हैं।इस तरह के बयान करोड़ों भारतीय मुसलमानों की आस्था को गहरी चोट पहुंचाते हैं।ये बयान समाज में वैमनस्य,तनाव और धार्मिक उन्माद फैला सकते हैं।इससे देश की शांति और सांप्रदायिक सौहार्द पर बुरा असर पड़ेगा।

कठोर कार्यवाही की मांग।

संगठन ने राष्ट्रपति से मांग की है के पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो।आरोप सही पाए जाने पर भारतीय कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाए,ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी धर्म या धर्मगुरु के खिलाफ अमर्यादित बयान देने की हिम्मत न करे।एसडीएम ने ज्ञापन लेकर उचित माध्यम से राष्ट्रपति कार्यालय भेजने का आश्वासन दिया सांथ ही शहर में शांति बनाए रखने की अपील भी की गई है।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)