मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद ने किया पवित्र हज यात्रा पर जा रहे हाजियों का स्वागत।

ताज ख़ान
नर्मदापुरम//इटारसी
इटारसी,शुक्रवार को नर्मदापुरम जिले के अलग-अलग शहरों से पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों का जत्था इटारसी स्टेशन पर पहुंचा।हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों का मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद के सदस्यों ने जिला अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अथर खान ,जिला उपाध्यक्ष इमाम शाह,इटारसी नगर अध्यक्ष शेख रमजान,के नेतृत्व में सभी हज यात्रियों का मिठाई खिलाकर और पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया ।हज यात्रियों को विदा करने के लिए इटारसी शहर सहित पूरे जिले से सैकड़ो की तादात में मुस्लिम समाज एवं अन्य समाज के  नागरिकों का हुजूम इटारसी स्टेशन पर जनसैलाब की तरह उमड़ पड़ा।

नम आँखों से कहा दुआओं में याद रखना।

जिला उपाध्यक्ष श्री शाह ने सभी हज यात्रियों को गले लगाकर नम आंखों से विदा कर हाजियों से मदीने पहुंच कर हरम शरीफ में इस समय देश के हालात और देश में चल रहे कठिन हालातो के लिए अपने वतन हिंदुस्तान में खुशहाली,अमन,सुकून,और शांति,के लिए दुआ करने की गुजारिश की।

नगर अध्यक्ष बोले।

नगर अध्यक्ष शेख रमजान ने हाजियों से विश्व शांति के लिए दुआ की गुजारिश की, और अपने वतन की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की गुजारिश की।

कौन रहा मौजूद।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अथर खान, जिला उपाध्यक्ष इमाम शाह,इटारसी नगर अध्यक्ष शेख रमजान,नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद आमिर,नगर महासचिव शेखशकील,सह सचिव रफीक खान,कोषाध्यक्ष बाबू कुरेशी,संगठन सचिव नदीम कुरैशी,मीडिया प्रभारी शेख तौसीफ,ज़िला मीडिया कॉर्डिनेटर सोहेल ख़ान,एवं बड़ी संख्या में परिषद के सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)