ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
चौरिया कुर्मी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचे कांग्रेस नेता,नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद,चौरिया कुर्मी समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलेश्वर पटेल,जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पाण्डेय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी,वरिष्ठ समाजसेवी चन्द्रगोपाल मलैया एवं सरपंच नवल पटेल शामिल हुए।कार्यक्रम में अतिथियों ने नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद देकर उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।इस अवसर पर नर्मदापुरम जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पाण्डेय ने नवविवाहित 31 जोड़ों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।श्री पाण्डेय ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है।ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा बढ़ता है तथा जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक अपने बच्चों का विवाह संपन्न कराने का अवसर मिलता है। उन्होंने नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में प्रेम,विश्वास और संस्कार ही सफल दांपत्य जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं।पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक समरसता,सादगी और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देने के साथ-साथ अनावश्यक खर्चों को कम करने का संदेश भी देते हैं। समाज को ऐसे आयोजनों से प्रेरणा लेकर एकता और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने कहा कि समाज में सामूहिक विवाह जैसे आयोजन जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इससे सामाजिक सद्भाव बढ़ता है और समाज में सहयोग की भावना मजबूत होती है।कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता ओम सेन,अतुल तिवारी,जिला प्रवक्ता अनिल रेक्रवार,बबलू बस्तरवार सहित बड़ी संख्या में समाजिक जन उपस्थित रहे।

