ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
नर्मदापुरम ज़िले में लगातार शराब के अवैध धंधे को लेकर बयानबाज़ी अपने पूरे शबाब पर रहती है,देखा ये भी गया है कि कुछ राजनैतिक संरक्षण प्राप्त जनप्रतिनिधि भी अपने समर्थकों को अवैध मदिरा व्यवसाय से रोक नहीं पाते हैं,बल्कि उन्हें संरक्षण दिये हुए हैं।लेकिन समय समय पर कुछ जनप्रतिनिधि ऐसे विषयों को छू लेते हैं जो वाकई में अतीत की धुंधली यादों और भविष्य के अंधेरों की तरफ़ इशारा करते हैं। ऐसा ही एक विषय इटारसी कांग्रेस के नगर अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर उठाते हुए पुलिस और प्रशासन को भविष्य में उत्पन्न होने वाले ख़तरे से दो चार करवाया है। श्री गोस्वामी ने कहा कि विगत दो दिनों से अपराधी तत्व खुलेआम पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को चुनौती दे रहे हैं,जिससे कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार दिनों से शराब के लाइसेंसी कारोबारियों और अवैध शराब माफियाओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है।यह संघर्ष यदि समय रहते नहीं रोका गया तो इटारसी में गैंगवार जैसी स्थिति बन सकती है,जिसकी आहट अब साफ सुनाई देने लगी है।कन्हैया गोस्वामी ने आरोप लगाया कि अवैध शराब कारोबारियों को किसका संरक्षण प्राप्त है, यह बात प्रशासन,आबकारी विभाग,पुलिस और आम जनता सभी जानते हैं। आखिर कौन है जो इन माफियाओं को खुली छूट दे रहा है? यहां श्री गोस्वामी ने सीधे सीधे सत्ता दल भाजपा के ऊपर निशाना साधा है,उन्होंने कहा विपक्ष नहीं,बल्कि सत्ता पक्ष का ही कोई नुमाइंदा इन अपराधियों के पीछे खड़ा दिखाई देता है।उन्होंने प्रशासन से मांग की है के तुरंत सख्त कार्रवाई कर अवैध शराब कारोबार, अपराधियों के हौसले और संरक्षण देने वालों पर शिकंजा कसा जाए,अन्यथा भविष्य में होने वाली किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी प्रशासन और सत्ता पक्ष की होगी।हालाकि ये अपने आप में एक बड़ा प्रश्न है और चिंता का विषय भी है कि लगातार पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अवैध को पकड़ा जाता है,लेकिन उन बड़े अवैध माफियाओं तक कानून के हाँथ नहीं पहुंच पाते हैं जो ये रैकेट चला रहे हैं, या पहुंचना नहीं चाहते हैं।जब कार्रवाई होती है तो सिर्फ़ इनके गुर्गों को पकड़ा जाता है जो बाद में छूट जाते हैं फ़िर वहीं कहानी शुरु हो जाती है, देखने में आता है कि इतनी सख़्ती के बावजूद आए दिन अवैध शराब का ज़खीरा पकड़ा जा रहा है लेकिन शराब मिलने में कहीं कोई कमी नहीं हो रही है।ये प्रमाणित करता है कि अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी की कही बात में कुछ तो सच्चाई है। हालांकि कुछ समय पूर्व इस विषय को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक नर्मदापुरम,इटारसी विधानसभा डॉ. सीतासरण शर्मा ने विधानसभा पटल पर भी उठा चुके हैं लेकिन मानो सरकारी अधिकारियों को जैसे कोई फ़र्क नहीं पड़ा है,बल्कि अवैध शराब पूरे जोरों पर बेची जा रही है।

