अंजुमन नुरुल इस्लाम स्कूल में बड़े उत्साह से मना गणतंत्र दिवस।

ताज ख़ान
इटारसी//
राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस इटारसी स्थित अंजुमन नुरुल इस्लाम स्कूल में बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गयाlकार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक प्रतिनिधि अशोक मालवीय ने शिरक़त की।सुबह 8:00 बजे मुख्य अतिथि श्री मालवीय द्वारा सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान के पश्चात महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। श्री मालवीय ने अपने उद्बोधन में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के महत्व को स्कूली छात्रों के समक्ष साझा किया एवं सभी छात्र-छात्राओं को उपहार प्रदान किये।शाला में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं कोचिंग के छात्रों और अतिथियों को मिष्ठान वितरण किया गयाlकार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक मालवी,विशेष अतिथि पुरुषोत्तम चौधरी,अंजुमन स्कूल सदर मोहम्मद अयूब खान,कमेटी के सदस्य राशिद कुरैशी,जाफर सिद्दीकी,मोहम्मद रफीक खान,शेख जावेद,जामा मस्जिद कमेटी के सदर हाजी शकील अहमद, मोहम्मदी मस्जिद पीपल मोहल्ले के सदर जहूर खान,इदरीश खान,रोहित तोमर,स्कूल की प्रधान पाठक,हफीजा खान,शिक्षक मोहम्मद कैफ,नफीसा खान,व अन्य लोग सम्मिलित हुएl

 

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)