ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
इटारसी तहसील में आने वाले केसला ब्लॉक के पिपरिया खुर्द में पांच दिवस रामकथा के समापन दिवस पर विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंहत गोविंद दास महाराज भीलट देव,व मुख्य वक्ता अरुण राणा जिला सह बौद्धिक प्रमुख नर्मदापुर, प्रेमदास भरोसे प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख,जनजातीय क्षेत्र शिक्षा विद्याभारती आयोजन के संयोजक मोहनसिंह भुसारे मौजूद रहे एवं कार्यक्रम का संचालन गजराज यादव द्वारा किया गया।मुख्यातिथि श्री मंहत ने धर्मांतरण पर विषय रखा व अरुण राणा ने समस्त हिन्दूओ के बीच आपसी भाईचारा बनाए रखना,अपने धर्म की रक्षा करने और सजग रहने की बात कही और सामाजिक समरसता का भाव बनाए रखने का आव्हान किया।प्रेमदास भरोसे ने पंच परिवर्तन पर कहा,एवं कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक
समरसता,पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्त्तव्य और स्वदेशी पर अपने विचार रखे।

