ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई ने नर्मदापुरम ज़िला में सेवादल अध्यक्ष के तौर पर अमित गुप्ता को नियुक्त किया है।वहीं जितेंद्र सोलंकी को सेवादल का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।दोनों ही नियुक्तियों पर संगठन की मंशा साफ दिखाई पड़ रही है।जहां कांग्रेस के नेता और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कही गई बात जिसमें युवाओं की भागीदारी को बताया गया था,इन नियुक्तियों में वो भाव स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है। जिसमें देखा जाए तो अमित गुप्ता एक समर्पित ज़मीनी कार्यकर्ता के तौर पर संगठन के सक्रिय पहरेदार की तरहा हमेशा मौजूद रहे हैं।वहीं युवाओं में अपनी ख़ासी लोकप्रियता के चलते सक्रिय युवा नेता के लिहाज़ से जितेंद्र सोलंकी ने उन्हें मिले हुए दायित्वों को ब ख़ूबी निभाते हुए संगठन में अपनी जगह बनाई है।दोनों ही नियुक्तियों पर जिले के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारीयों ने सेवादल,महिला सेवादल,और सेवादल यंग ब्रिगेड के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं,ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।आभार जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी,प्रदेश अध्यक्ष,प्रदेश प्रभारी,सेवा दल अध्यक्ष, सहित राष्ट्रीय नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई,एवं सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी का आभार व्यक्त किया।
