आज से होगा अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट का आगाज बरेली बैतूल नर्मदापुरम हरदा के बीच होगा मुकाबला

आज से होगा अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट का आगाज
बरेली बैतूल नर्मदापुरम हरदा के बीच होगा मुकाबल
सोहागपुर । नगर के पंडित जवाहरलाल स्मृति महाविद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रताप भानु सिंह चौहान एवं डॉ अरविंद सिंह चौहान अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन शुरू होगा यह आयोजन पिछले 58 वर्षों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रतापभानु सिंह चौहान की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन का 59 वॉ वर्ष है। इस वर्ष अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट में देश की नामी ग्रामी टीमें हिस्सा ले रही है। समिति के सचिव अश्विनी सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रयागराज, रायपुर, अमरावती, नागपुर, नासिक, जालंधर, सोनीपत, नानापुरा, भिलाई, सरगुजा, जबलपुर, भोपाल, इंदौर, हरदा,बैतूल, इटारसी, नर्मदापुरम, सोहागपुर की टीम में आमंत्रित की गई है। मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे से टूर्नामेंट के शुभारंभ में बैतूल और हरदा एवं नर्मदापुरम और बरेली के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। सोहागपुर में आयोजित होने वाली इस अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता को देखने के लिए सोहागपुर के अलावा प्रदेश के बड़े शहरों से हॉकी प्रेमी नगर में पहुंचते हैं। इस प्रतियोगिता में पिछले वर्ष हॉकी का लुत्फ उठाने के लिए पूर्व ओपिनियन अशोक ध्यानचंद, विवेक सागर सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस वर्ष भी प्रतियोगिता हमें भारतीय टीम के कई स्टार हॉकी खिलाड़ी शामिल होने की संभावना है। समिति के सभी सदस्य पिछले एक माह से तैयारी में लगे थे सोमवार को मैदान को भव्य रूप दिया गया नगर में पहली बार जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय में यह आयोजन होगा समिति के हमीर सिंह चंदेल, सौरभ तिवारी अश्वनी सरोज अभिषेक चौहान पवन सिंह चौहान अभिनव पालीवाल दादूराम कुशवाहा शंकरलाल मालवीय एकम राजपूत रज्जन यादव रवि उइके , अंकुश जैसवाल दिलीप परदेसी अंकित कबरे अख्तर खान, सभी तैयारी में व्यस्त दिखे।

Similar Posts

ताज ख़ान नर्मदापुरम// समाज में बेटियों के सम्मान और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘फाइन वर्क समाज सेवी संस्था’ द्वारा एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल की गई। संस्था सचिव हरप्रीत कौर के मार्गदर्शन में संस्था द्वारा ‘कन्या भोजन’ एवं शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया।इस अवसर पर न केवल धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करते हुए कन्या भोज कराया गया,बल्कि बेटियों के उज्ज्वल एवं शिक्षित भविष्य की नींव मजबूत करने का भी संकल्प लिया गया। *_कन्या पूजन के साथ शिक्षा की अलख।_* कार्यक्रम के दौरान कन्या भोजन के उपरांत सभी छात्राओं व बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से स्टेशनरी किट कॉपी,पेन,पेंसिल,रबर, स्केल,और शार्पनर,भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। संस्था का मानना है कि बेटियों को उपहार में ‘शिक्षा के साधन’ देना ही उनके सशक्तिकरण की सबसे सही दिशा है। *_शिक्षा ही बेटियों की सबसे बड़ी ताकत।_* संस्था अध्यक्ष जमील खान ने सभी बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया,उन्होंने कहा,बेटियां हमारे समाज का आधार हैं।यदि एक कन्या शिक्षित होती है,तो पूरा परिवार और आने वाली पीढ़ियां शिक्षित होती हैं।आज के समय में शिक्षा ही बेटियों के लिए सबसे बड़ा उपहार और उनकी सबसे बड़ी ताकत है।हम सभी को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि हर बेटी को पढ़ने और आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले। *_सशक्त बेटियां,समृद्ध समाज।_* संस्था सचिव हरप्रीत कौर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य ध्येय केवल एक आयोजन तक सीमित न रहकर बच्चों, विशेषकर बालिकाओं,में पढ़ने-लिखने के प्रति उत्साह जगाना था।उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर जो मुस्कान खिली,उसने इस आयोजन के उद्देश्य को पूरी तरह सार्थक बना दिया।कार्यक्रम के अंत में फाइन वर्क समाज सेवी संस्था के सदस्यों ने भविष्य में भी इसी तरह शिक्षा,बाल सुरक्षा,और महिला सशक्तिकरण से जुड़े अभियानों को निरंतर चलाने का संकल्प लिया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)