नैनीताल : पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है । प्रत्येक कार्मिक को अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए। अर्पण यदुवंशी।

नैनीताल : पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है । प्रत्येक कार्मिक को अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए। अर्पण यदुवंशी।

संवाददाता। ललित जोशी नैनीताल।

नैनीताल। सरोवर नगरी जनपद नैनीताल के नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी (IPS) ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत रात्रि में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं विभिन्न शाखा प्रभारियों के साथ परिचयात्मक एवं समीक्षा बैठक आयोजित की।

बैठक में एसएसपी अर्पण यदुवंशी ने सभी अधिकारियों से रूबरू होकर उनके कार्यक्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, क्षेत्र की संवेदनशीलता, कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों एवं स्थानीय समस्याओं* की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है, लेकिन प्रत्येक कार्मिक को अपनी बात रखने का भी पूरा अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थों को विश्वास में लें और उन्हें बताएं कि कोई भी पुलिसकर्मी बिना किसी झिझक के मेरे समक्ष अपनी समस्या या बात रख सकता है। कार्मिकों की समस्याओं का अपने स्तर से हरसंभव समाधान किया जाएगा।

पर्यटन नगरी की गरिमा के अनुरूप हो पुलिस का व्यवहार

एसएसपी ने कहा कि नैनीताल एक प्रमुख पर्यटन जनपद है, जहां देश-विदेश से पर्यटक एवं श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में पुलिस का व्यवहार शालीन, संवेदनशील एवं जनहितकारी होना अत्यंत आवश्यक है। थाना, चौकी अथवा पुलिस कार्यालय में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुनते हुए उसका प्राथमिकता के आधार पर शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
*कहा कि आने वाली चुनौतियों का सामना टीम भावना से करेंगे।

उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय, जवाबदेही एवं टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि *जनपद में बेहतर कानून-व्यवस्था एवं प्रभावी पुलिसिंग के लिए सभी अधिकारी एकजुट होकर कार्य करें। आने वाली प्रत्येक चुनौती का सामना पूरी प्रतिबद्धता एवं सामूहिक प्रयासों से किया जाएगा।
एसएसपी अर्पण यदुवंशी ने कोतवाली परिसर स्थित पुलिस मैस का औचक निरीक्षण* किया। इस दौरान मैस की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साफ-सफाई, स्वच्छता एवं बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि बेहतर पुलिसिंग के लिए जहां आमजन के प्रति संवेदनशीलता और जवाबदेही जरूरी है, वहीं पुलिस विभाग के भीतर अनुशासन, समन्वय एवं कार्मिकों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

बैठक में हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी , रेवाधर मठपाल एसपी संचार नैनीताल, रविकांत सेमवाल क्षेत्राधिकारी रामनगर, विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी लालकुआं, श्रीमती अंजना नेगी क्षेत्राधिकारी भवाली, लव शर्मा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, विनय सिंह क्षेत्राधिकारी भवाली, समीरन भट्ट क्षेत्राधिकारी आप्स नैनीताल, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल सहित समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी शाखा प्रभारी समेत प्रधान लिपिक, एकाउंटेंट आशुलिपिक एवं पीआरओ सहित अन्य उपस्थित रहे।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)