यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई,मॉडिफाइड साइलेंसर वाली,कान फोड़ू 5 बुलेट पर गिरी गाज!

ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
शहर की सड़कों पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण और दहशत फैलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है।पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशों के पालन में, एकादशी पर्व के मद्देनज़र बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था संभालने उतरे यातायात अमले ने नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है।
चेकिंग अभियान के दौरान उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संतोष मिश्रा और यातायात निरीक्षक सुनीता पटेल ने अपनी टीम के साथ मोर्चा संभाला।इस दौरान तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 5 बुलेट मोटरसाइकिलों को मौके पर ही पकड़कर उन पर वैधानिक कार्रवाई की गई।

सख़्त संदेश।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि त्योहारों के दौरान बाजार में शांति और सुगम यातायात बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और आमजन को परेशान करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ यह सख्ती आगे भी निरंतर जारी रहेगी।पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों का असर और ट्राफिक व्यवस्था संभाल रहे डीएसपी ट्राफिक संतोष मिश्रा,यातायात निरीक्षक सुनीता पटेल की यातायात कसावट अब शहर की सड़कों पर दिखने लगी है।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)