कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक वी.वी. श्रीनिवास का भोपाल आगमन पर भव्य स्वागत।

 

ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक वी.वी. श्रीनिवास के भोपाल आगमन पर राजा भोज विमानतल पर नर्मदापुरम के कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी (नर्मदापुरम) के जिला उपाध्यक्ष फैजान उल हक और युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने श्री श्रीनिवास को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।स्वागत के इस क्रम में युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव आयुष्मान अवस्थी,अफजल सिद्दीकी और ललित मौर्य सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।सभी पदाधिकारियों ने श्री श्रीनिवास के आगमन पर हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन की सक्रियता और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। साथ ही,आगामी समय में संगठनात्मक एकता और बेहतर समन्वय के साथ कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)