ताज ख़ान
नर्मदापुरम //
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (जबलपुर) के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को जिला न्यायालय परिसर नर्मदापुरम से ‘न्याय के लिए दौड़’ (Run for Justice) मैराथन का भव्य आयोजन किया गया।इस अनूठे आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों,कानूनी प्रक्रियाओं और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना था।
दौड़ केवल मंजिल के लिए नहीं,जागरूकता के लिए।
कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा,दौड़ केवल मंजिल पाने के लिए नहीं,बल्कि प्रत्येक नागरिक को उसके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाने के लिए है।उन्होंने ‘न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह’ के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए नालसा (NALSA) और डालसा (DALSA) द्वारा चलाई जा रही निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी।
छात्रों और प्रशासन की रही सक्रिय भागीदारी।
मैराथन में विभिन्न विद्यालयों,महाविद्यालयों, छात्रावासों के छात्र-छात्राओं,वकीलों, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।प्रतिभागियों ने तख्तियों और नारों के माध्यम से समाज में न्याय, समानता और नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।
मैराथन के विजेता
प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले धावकों को सम्मानित किया गया:
पुरुष वर्ग!
प्रथम स्थान:ओमप्रकाश भलावी
द्वितीय स्थान: सागर केवट
तृतीय स्थान:अजय कलमें
महिला वर्ग!
प्रथम स्थान:सुश्री दीपा अहिरवार
द्वितीय स्थान:आरती यादव
तृतीय स्थान:सविता टेकाम
रहे।
गरिमामयी उपस्थिति।
इस अवसर पर उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष विजय पाण्डे,विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार,जिला न्यायाधीश दिनेश कुमार नोटिया,जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीपक चौधरी,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोज अख्तर, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती मधुबाला सोलंकी राजपूत, श्रीमती दिव्या मित्तल, सुश्री स्वाति कौशल, दीपक कनेरिया,श्रीमती श्रीति अतुलकर,जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय सिंह, तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी महेश विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में जिला न्यायाधीश एवं सचिव दीपक चौधरी ने पुलिस प्रशासन,शिक्षा विभाग और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि न्याय एवं विधिक जागरूकता एक सशक्त और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के महत्वपूर्ण आधार हैं।

