ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी का जन्मदिन मंगलवार को शहर में बेहद आत्मीय और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया।कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन से लेकर शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में दिनभर शुभकामनाओं का तांता लगा रहा।इस दौरान केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई,वहीं उनके साथ बिताए पलों को याद कर लोगों ने उनके व्यक्तित्व से जुड़े कई संस्मरण भी साझा किए।
कलेक्ट्रेट से लेकर ‘राज एक्सप्रेस’ कार्यालय तक गूंजी शुभकामनाएं।
जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर मुख्य आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन में हुआ।इसके अलावा आरआरसी मॉल और ‘राज एक्सप्रेस’ कार्यालय सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में भी केक काटकर श्री तिवारी का जन्मदिन मनाया गया। सादगी और अपनापन पसंद करने वाले प्रफुल्ल तिवारी के इस जन्मदिन में पत्रकारिता जगत के दिग्गजों के साथ-साथ समाजसेवी,राजनीतिक हस्तियां,विशिष्ट जन और उनके परिजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।
आम जनता की आवाज और ‘राज एक्सप्रेस’ को शिखर तक पहुंचाने वाले शिल्पी।
प्रफुल्ल तिवारी की पहचान सिर्फ एक पत्रकार के रूप में नहीं,बल्कि नर्मदांचल के आम आदमी के हकों की पैरवी करने वाले एक मुखर और संवेदनशील व्यक्तित्व के रूप में है। उन्होंने अपने लंबे पत्रकारिता सफर में हमेशा जनसरोकारों को सर्वोपरि रखा।विशेष तौर पर, नर्मदापुरम क्षेत्र में ‘राज एक्सप्रेस’ अखबार को बुलंदियों और सफलता के शिखर तक पहुंचाने में उनकी मेहनत,दूरदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता का बहुत बड़ा योगदान रहा है।उन्होंने अपनी कलम की ताकत से अखबार को घर-घर तक पहुंचाया और पाठकों के दिलों में अटूट विश्वास कायम किया।
याद किए गए पुराने और सुनहरे पल।
समारोह के दौरान श्री तिवारी ने अपने जीवन और पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण व प्रेरक पल सभी के साथ साझा किए। वहीं,उपस्थित लोगों ने भी उनके साथ बिताए अपने संस्मरणों को याद कर उनकी कार्यशैली और मिलनसार स्वभाव की सराहना की।सभी ने एक स्वर में ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना की।
कौन रहा मौजूद।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार बलराम शर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी,मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे,प्रशांत तिवारी,वरिष्ठ पत्रकार सुधीर व्यास,मदन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल,दीपक थापक, दयाराम फौजदार,डॉ. सीमा कैथवास,हिना खान,नेहा मालवीय, मुकेश भदोरिया,हेमंत राजपूत, मनोज चौरे,कमल चौहान, कन्हैया लाल वर्मा, पुरुषोत्तम मालवीय,प्रदीप गुप्ता,राजेंद्र धाकड़,एनडी दीक्षित,नकुल मालवीय (सिवनी मालवा),गोविंद चौधरी,गोलू अवस्थी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार,गणमान्य नागरिक और शुभचिंतक मौजूद रहे।


