नैनीताल : कैची धाम के समीप अनाप शनाप वाहनों के खड़े होने से कई घँटे लगा जाम । राहगीरों को हुई परेशानी।

नैनीताल : कैची धाम के समीप अनाप शनाप वाहनों के खड़े होने से कई घँटे लगा जाम । राहगीरों को हुई परेशानी।

संवाददाता। ललित जोशी। नैनीताल।

नैनीताल। सरोवर नगरी से लगभग 15 किलोमीटर दूर भवाली अल्मोड़ा मार्ग कैची धाम के समीप पर्यटकों के वाहनों के आड़े तिरछे खड़े होने से जाम के झाम में आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई घण्टो तक दोपहिया व चौपहिया वाहनों के स्वामियों को एवं चालकों को जाम से जूझना पड़ा। जबकि इस दौरान कोई भी पुलिस व्यवस्था सुचारू रूप से नही थी। राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से वाहनों से उत्तर कर वाहनों को इधर उधर कर मार्ग को सुव्यवस्थित करने में सहयोग किया।
यह वीडियो राहगीर द्वारा जब भेजी गई तब जिला संवाददाता ललित जोशी ने आई जी ऑफिस से चौकी इंचार्ज कैची धाम का मोबाइल नंबर मंगा ओर चौकी इंचार्ज विजय कुमार को वस्तु स्थिति से अवगत करवाया गया जिसमें उनका कहना था कि कैची धाम के पास कोई भी जाम नही लगा है। यह हम नही कह रहे हैं वीडियो के माध्यम से आप देख सकते हैं। उन्होंने तो यहां तक मोबाइल फोन पर कह दिया में खुद कैची धाम के आसपास हूँ। पर राहगीरों ने जो वीडियो हमारे संवाददाता को भेजी उससे पूरा मामला समझ में आ जायेगा। किस तरह से बाहर से आये पर्यटकों ने अपने वाहन आड़े तिरछे खड़े किए हैं। जबकि कैची धाम मार्ग ऐसा है जो पूरे कुमाऊँ की आवाजाही इसी मार्ग से होती है। जबकि एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश हैं कि कोई भी राहगीर जाम के झाम से परेशान नही होगा।जबकि सुबह 8 बजे से यात्री परेशान हो रहे थे। जैसे तैसे वाहनों को इधर उधर कर मार्ग खुलवाने का प्रयास किया। हमारे संवाददाता ललित जोशी ने जब आई जी ऑफिस में बताया तो शायद वहां के माध्यम से कंट्रोल रूम को बताया गया । और फिर जाम खुलवाने की कार्यवाही शुरू हुई होगी। यहाँ कैची धाम के पास आये दिन जाम के झाम से राहगीरों को दो चार होना पड़ता है। जबकि इस मार्ग से पहाड़ों व मैदानी क्षेत्रों के लिए वाहनों की आवाजाही होती है। जब सुबह से यह हाल यह है जबकि पर्यटकों की आवाजाही भी उतनी नही है। पर वाहनों के उल्टे सीधे सड़क पर पार्क हो जाने से राहगीरों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री अपने गंतव्य स्थान पर समय से नही पहुँच पाये बार बार यही रट लगाते रहे जिला व पुलिस प्रशासन इतनी बड़ी बात कहती है कही भी जाम के कारण किसी को भी परेशानी नहीं होगी पर हकीकत कुछ और ही दिखती है। यात्रियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि कैची धाम में 2, 3 घण्टे के जाम के झाम से परेशान रहे पर पुलिस व्यवस्था कही भी मुस्तेद नही दिखाई दी। यात्रियों ने कहा खुद वाहनों को आगे पीछे कर मार्ग को थोड़ी बहुत ही खोल पाये पर पुलिस पूरी तरह नदारद रही। जबकि इतनी भीड़ भी कैची धाम बाबा नीम करौली महाराज के मंदिर में दिखाई भी नही दी तो वाहन आड़े तिरछे मार्ग पर कैसे दिखाई दिए। जबकि प्रशाशन द्वारा पार्क की व्यवस्था और होटल, गेस्ट हाउस होम स्टे वालों के पास पार्क सुविधा उपलब्ध होने के बाद भी वाहनों का सड़क मार्ग में पार्क होना और आड़े तिरछे लगाया जाना यह समझ में नही आ रहा है।नैनीताल एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी के निर्देशों के बाद भी जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)