सेठा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में गूंजे भगवान धन्वंतरि के जयकारे,डॉ. अतुल सेठा के नेतृत्व में मरीजों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए की कामना।

ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
आरोग्य और आयुर्वेद के आदिदेव भगवान श्री धन्वंतरि जी की जयंती के पावन अवसर पर सेठा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और केशव हॉस्पिटल में एक भव्य और दिव्य अनुष्ठान का आयोजन किया गया।डॉ.अतुल सेठा और उनकी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के मार्गदर्शन में हुए इस आयोजन ने अस्पताल के पूरे माहौल को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच अस्पताल परिसर में भगवान धन्वंतरि की महाआरती की गई,जिसमें मरीजों,उनके परिजनों और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

डॉ.अतुल सेठा का  समर्पण”मरीजों की सेवा और हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य।

इस विशेष अवसर पर सेठा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ. अतुल सेठा ने कहा,हमारा मुख्य उद्देश्य केवल चिकित्सा सेवा देना नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से हम इस संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं कि हमारा हर मरीज जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटे।अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने इस आध्यात्मिक आयोजन की भूरी-भरी प्रशंसा की। मरीजों का कहना था कि इस भक्तिमय माहौल और डॉ.अतुल सेठा एवं उनकी पूरी टीम के सहयोगात्मक रवैए ने उन्हें मानसिक शक्ति और जल्द ठीक होने का एक नया हौसला दिया है।

भक्तिमय माहौल और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ उत्सव।

फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे केशव हॉस्पिटल और सेठा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में हर कोई भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।अस्पताल में उपचाराधीन सभी मरीजों,उनके तीमारदारों और आगंतुकों को विशेष प्रसाद वितरित किया गया।

सर्वे सन्तु निरामया।

सभी रोगमुक्त रहें के संकल्प के साथ समस्त देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की गई।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)