गाडरवाड़ा नरसिंहपुर : गाडरवारा में अब अपराधियों पर रहेगी पैनी नजर! 2023 बैच के युवा IPS अधिकारी शुभम ठाकुर ने संभाला SDOP का पदभार

गाडरवाड़ा नरसिंहपुर : गाडरवारा में अब अपराधियों पर रहेगी पैनी नजर! 2023 बैच के युवा IPS अधिकारी शुभम ठाकुर ने संभाला SDOP का पदभार

SP डॉ. ऋषिकेश मीना से मुलाकात कर लिया मार्गदर्शन, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर रहेगा विशेष फोकस

संवाददाता बृजेश कुमार पांडेय

गाडरवारा। पुलिस प्रशासन में नई जिम्मेदारी के साथ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वर्ष 2023 बैच के अधिकारी शुभम ठाकुर ने अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP), गाडरवारा का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार संभालने के साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराधों की रोकथाम और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषय चर्चा के केंद्र में हैं। पदभार ग्रहण करने से पूर्व IPS शुभम ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना से सौजन्य भेंट कर मार्गदर्शन एवं आवश्यक दिशा- निर्देश प्राप्त किए। इस दौरान गाडरवारा अनुभाग की कानून- व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के निराकरण और आमजन की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
अपराधियों पर निगरानी, लंबित मामलों के निराकरण पर जोर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने गाडरवारा अनुभाग में कानून- व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने और अपराधों की रोकथाम के लिए सक्रिय पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने तथा आम नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका उचित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
जनसुरक्षा और जनविश्वास पर रहेगा फोकस
पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करना भी महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए क्षेत्र में नियमित भ्रमण, पुलिस की सक्रियता, जवाबदेही और नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।
नई जिम्मेदारी, नई उम्मीदें
IPS शुभम ठाकुर के SDOP गाडरवारा का पदभार संभालने के साथ क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने पर जोर रहेगा।
अब गाडरवारा अनुभाग में कानून- व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
“गाडरवारा में नए SDOP की एंट्री, कानून तोड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर!”

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)