सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम आगरा कला में स्वास्थ्य पोषण एवं महिला स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न।

ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
सेवा संकल्प अभियान एवं आंगन मिलन कार्यक्रम के तहत नर्मदा एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, नर्मदापुरम द्वारा ग्राम आगरा कला की आंगनवाड़ी में महिला स्वास्थ्य,पोषण एवं महिला स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.ज्योत्सना खरे के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ.डॉली जैन ने महिलाओं को संबोधित किया।डॉ. डॉली जैन ने इस अवसर पर महिलाओं को दैनिक जीवन में संतुलित आहार,
साफ-सफाई,एनीमिया से बचाव,मातृत्व के दौरान पोषण और बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज का आधार है।कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा भी आंगनवाड़ी में उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य और पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई तथा पोषणयुक्त आहार के महत्व को समझाया गया।इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका,ग्राम की महिलाएं एवं महाविद्यालय का स्टाफ एवं विद्यार्थि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)