नैनीताल : मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने एस आई आर सम्बंधित बैठक की।

नैनीताल : मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने एस आई आर सम्बंधित बैठक की।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर जनपद नैनीताल के हल्द्वानी एनआईसी कक्ष में अपर जिलाधिकारी /उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय ने तमाम राजनीतिक दलों के साथ एस आई आर से सम्बंधित बैठक आयोजित की गई।
यहाँ बता दें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का 01 जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-S.I.R.) किया जा रहा है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय ने बताया कि एस.आई.आर. प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित रूप से साप्ताहिक बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के दो-दो पदाधिकारी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे, जबकि अन्य प्रतिनिधि ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। रामनगर, नैनीताल एवं भीमताल विधानसभा क्षेत्रों से भी संबंधित प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया।

उन्होंने बताया कि बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा एस.आई.आर. प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न प्रश्न एवं जिज्ञासाएं रखी गईं, जिनका विस्तार से समाधान किया गया। प्रतिनिधियों को अब तक की गई प्रक्रिया की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि एस.आई.आर. प्रक्रिया लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में पूर्ण हो चुकी है तथा हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में भी आज प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रक्रिया को लेकर संतुष्टि व्यक्त की तथा किसी प्रकार की आशंका अथवा शिकायत नहीं होने की जानकारी दी।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि निकट भविष्य में ईवीएम मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी। इस संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को फर्स्ट लेवल चेकिंग की प्रक्रिया, इसमें होने वाली विभिन्न जांचों तथा संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि एफएलसी के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने राजनीतिक दल के अधिकृत पदाधिकारियों से समन्वय कर उनके नाम एवं पदनाम उपलब्ध कराएं, ताकि एफएलसी प्रक्रिया के लिए उन्हें आवश्यक पहचान पत्र जारी किए जा सकें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का सहयोग महत्वपूर्ण है।

बैठक में उप जिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका, उप जिलाधिकारी कालाढूंगी सुधीर कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे, तहसीलदार कुलदीप पांडे सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस दौरान कांग्रेस से मयंक भट्ट, रामसिंह नगरकोटी, अनिल अग्रवाल, प्रशांत जोशी, संजू उप्रेती एवं इशरत अली, भाजपा से दिनेश खुलवे, बहादुर सिंह नगदली, प्रकाश पटवाल, मनीष पाल एवं आनंद सिंह बिष्ट, बहुजन समाज पार्टी से जगदीश चंद्र टम्टा तथा आम आदमी पार्टी से अब्दुल कादिर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)