नैनीताल : भाजपा जिला उपाध्यक्ष कविता गंगोला ने स्कूली बच्चों को बांटी गर्म जैकिट बच्चों ने दिया धन्यवाद। खुशी नजर आई बच्चों के चेहरे में

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी के हिल ट्रैक सोसाइटी फॉर का एजुकेशन एनवायरनमेंट एंड एनर्जी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कविता गंगोला ने राजकीय बालक उच्च प्राथमिक वि द्यालय एवं राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को गर्म जैकेट प्रदान की गई । जैकिट पाकर बच्चों ने दिया धन्यवाद। इस दौरान बच्चों के खुशी नजर आई बच्चों के चेहरे में ।
इस अवसर पर कविता गंगोला ने बच्चों को संबोधित करते हुए भविष्य में उनकी आवश्यकता के अनुसार हर जरूरत पूर्ण किए जाने को कहा गया । साथ ही अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव बच्चो के साथ साझा किये गए और बच्चो से प्रतिदिन विद्वालय उपस्थित रहने को कहा गया।उन्होंने बाल दिवस के अवसर पर सभी बच्चो को गैठिया स्थित अपने रिसोर्ट मे लंच कराने की घोषणा की .उन्होने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र मे हिलट्रैक सोसाइटी अभतपुर्व कार्य किये जा रहे हैं उनके द्वारा कहा गया की वो हिलट्रैक सोसाइटी के साथ मिलकर इसी प्रकार समाज सेवा करती रहेंगी.दोनों विद्यालय प्रधानाचार्य आलोक जोशी व सुशीला टम्टा द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर हिलट्रैक समिति की संस्थापक सदस्य कुमारी अदविका अमित सनवाल, सुनील मिश्रा , भुवन फुलारा , सरिता त्रिपाठी, मंजू पांडे, कुमारी ज्योति तिवारी एवं आलोक जोशी आदि मौजूद रहे ।
