ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
नर्मदापुरम शहर की चरमराई व्यवस्थाओं और विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे के नेतृत्व में मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) को एक कड़ा ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान शहर के विभिन्न वार्डों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया और प्रशासन को चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ,तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इन प्रमुख समस्याओं पर गरमाया मामला।
1-वार्ड 6 और वार्ड 2 (पर्युषण पर्व और नाला सफाई):
वरिष्ठ नेता राजेश राठौर, जमील खान और गुलाम मुस्तफा ने वार्ड 6 के नाले की गंभीर समस्या को उठाया।वहीं आनंद थापक और महेश पाण्डेय ने मांग की कि वार्ड 2 में तीन जैन मंदिर हैं और पर्युषण पर्व शुरू होने वाले हैं,इसलिए वहां की खुली नालियों की तत्काल सफाई कराई जाए और अधूरे नाले के निर्माण को शीघ्र पूरा किया जाए।
2-सड़क और पार्क सौंदर्यीकरण:
अजीत बिष्ट,संतोष अहिरवार और दिलीप अहिरवार ने वार्ड 11 स्थित गोकुल धाम-साईंछत्र कॉलोनी की जर्जर सड़क को तुरंत बनाने की मांग की।इसके अलावा अजय सैनी,फैजान उल हक और आयुष्मान अवस्थी ने गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द शुरू करने पर जोर दिया।
3-राजघाट निर्माण और बाजार व्यवस्था:
संतोष तोमर,मोहन वैध, कपिल यादव और विक्की जमनानी ने राजघाट के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने की अपील की।वहीं रिजवान खान,धीरज बहुत्रा,सिराज खान और आफरीद ने बाजारों में लगने वाली बैठकी को व्यवस्थित करने की मांग रखी।
4-सीवर लाइन और पार्किंग:
कुलदीप राठौर,अमित खत्री,प्रकाश यादव और सलीम खान ने सीवर लाइन कंपनी के कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश देने का आग्रह किया।गुलाम हैदर और देवीदास चावरे ने शहर के प्रमुख स्थानों पर सुव्यवस्थित पार्किंग बनाए जाने की मांग की।
कौन कौन रहा मौजूद।
इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से,
नेता प्रतिपक्ष नपा अनोखी राजोरिया,पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी,
लखन यादव,जयराज आर्य,जागेश यादव तुकाराम यादव, रामगोपाल मालवीय, खुश्बू बुलचंदानी,महेंद्र गुजरे,राहुल,सहितअन्य बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

