नैनीताल : तल्लीताल में हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया गणेश महोत्सव। भक्तों ने पूजा अर्चना कर किया सुंदरकांड का पाठ।

नैनीताल : तल्लीताल में हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया गणेश महोत्सव। भक्तों ने पूजा अर्चना कर किया सुंदरकांड का पाठ।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में विगत कई बर्षो से तल्लीताल क्षेत्र वासियों द्वारा हर वर्ष की भांति गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश महोत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। तथा गणेश भगवान की मूर्ति स्थापित की। साथ ही भगवान श्री गणेश के भक्तों ने पूजा अर्चना कर देश, प्रदेश व नैनीताल समेत तल्लीताल क्षेत्र की खुशहाली के लिए गणेश भगवान से विनती की। सब कुशल से रहे और सबके विघ्नों का हरण करें। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर सुंदर कांड पाठ का आयोजन कर तल्लीताल क्षेत्र को गणपति बाबा मोरिया के भजनों से ओत प्रोत कर डाला।पूरे क्षेत्र को भक्ति के रस में डुबो दिया।
पूर्व नगर पालिका सभासद किरण साह ने बताया 16 सितंबर को भव्य भंडारे का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
इस मौके पर पुजारी बसंत पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल,मनोज साह टोनी, पुष्पा बिष्ट, सभासद गीता उप्रेती, माया साह, ममता साह, भावना रावत, रेखा वर्मा, पवन बिष्ट, शैलू उप्रेती, मीना साह, रिंकी बिष्ट, आयुष भंडारी, हर्षित बिष्ट, रानेश्वर साह, राजू बिष्ट व दीपक आदि मौजूद थे।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)