ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
गणेशोत्सव के पावन पर्व को इस बार प्रकृति के अनुकूल और प्रेरणादायक बनाने की पहल करते हुए, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने अपने निज निवास कार्यालय संवाद केंद्र पर एक विशेष और अनूठा आयोजन किया।इस अवसर पर भविष्य विशेष विद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उनके साथ मिलकर अपने हाथों से पर्यावरण-अनुकूल माटी के गणेश बनाए।
आयोजन के मुख्य आकर्षण।
प्रकृति संरक्षण का संदेश,पीओपी (Plaster of Paris) और हानिकारक रंगों से बनी मूर्तियों के दुष्प्रभावों से पर्यावरण को बचाने के लिए माटी की मूर्तियों के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।
दिव्यांग बच्चों की रचनात्मकता।
भविष्य विशेष विद्यालय के विशेष बच्चों ने असीम उत्साह और कलात्मकता के साथ मिट्टी से भगवान श्रीगणेश के सुंदर स्वरूप गढ़े।इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान जगाने के साथ समाज में एकात्मता और सौहार्द का संदेश प्रसारित करना था।
प्रतिमाओं का वितरण।
सांसद माया नारोलिया ने उपस्थित जनों को माटी से निर्मित गणेश प्रतिमाएं भेंट कर उत्सव को पूरी तरह इको-फ्रेंडली तरीके से मनाने का आह्वान किया।
गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति।
इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से
कुंवर सिंह यादव भाजपा जिला महामंत्री,रूपेश राजपूत मंडल अध्यक्ष,एवं विकास नारोलिया पूर्व मंडल अध्यक्ष,
भविष्य विशेष विद्यालय से योगेश शर्मा,मुस्कान मैडम और विनोद
विवेक मंडल उपाध्यक्ष, सचिन तोमर बूथ अध्यक्ष, धर्मेंद्र जाट,योगेंद्र सोलंकी, प्रभात पांडे,राजेश चौरे, राजेंद्र ठाकुर,त्रिपाठी, और पंडित शुभम भार्गव
साथ ही, परिवार के सदस्य, मोहल्ले की बहनें और अन्य वरिष्ठजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।बच्चों की श्रद्धा, उल्लास और रचनात्मकता से सराबोर यह आयोजन नर्मदापुरम क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुआ है।
इन्होंने कहा।
”मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाएं न केवल हमारी प्रकृति और जल स्रोतों को सुरक्षित रखती हैं, बल्कि बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को भी निखारती हैं। आइए, इस गणेशोत्सव पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें।”
श्रीमती माया नारोलिया, राज्यसभा सांसद।

