मदरसे में गूंजा तराना ए वतन,15 अगस्त पर देश भक्ति और तालीम का दिखा संगम।

ताज ख़ान
इटारसी//
देश की आज़ादी का पर्व 15 अगस्त के मौक़े पर
इटारसी के वार्ड नंबर 26 में दारुल उलूम गौसिया गुलशने हबीब,मदरसा कादरिया रिजविया एवं मध्यप्रदेश मुस्लिम विकास परिषद के बैनर तले स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 26 के पार्षद कुन्दन गौर और बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु एवं मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अथर ख़ान,ज़िला उपाध्यक्ष इमाम शाह नगर अध्यक्ष शेख रमज़ान,शेख शकील,इमरान खान(राजा),शेख इमरान,मजीद खान,सोहेल खान,मोहम्मद आमिर (शालू),सगीर खान,आबिद खान,शहजाद भाई एवं दारुल उलूम गौसिया गुलशने हबीब के संचालक मोहम्मद हारून हबीबी,मुफ्ती मोहम्मद एतेशामुद्दीन,शिक्षक प्रमुख मोहम्मद ग्यासुद्दीन, हाफ़िज़ मोहम्मद ज़ीशान, शहजाद भाई,मौलाना शाकिर,हाजी अब्दुल मजीद,नियाज़ अली, डेनिस जोनाथन और पत्रकार पुनित दुबे विशेष रूप से मौजूद रहे।

देश भक्ति में डूबा मदरसा।

कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, हाफ़िज़ मोहम्मद जाफ़र, हाफ़िज़ मोहम्मद हसन, मोहम्मद नेहाल अली, मोहम्मद अलफ़ैज़ और मोहम्मद इदरीस ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को देश भक्तिमय बना दिया।मदरसे से शिक्षा,देश भक्ति के संदेशों और वीर शहीदों की याद ने आज़ादी  की खूबसूरती और कुर्बानी को याद दिलाया साथ ही अपने वतन हिंदुस्तान पर मर मिटने के जज़्बे को और जगा दिया।मंच संचालन मोहम्मद शुजाउद्दीन ग़ज़ाली द्वारा किया गया।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)