ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
गुरुवार को नर्मदापुरम के वाटिका होटल में एक नई पहल’ संस्था
की ओर से हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में 100 से 120 महिलाओं की उपस्थिति रही,जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।
समारोह की मुख्य झलकियां।
20 अगस्त,दोपहर 3:00 बजे से शुरू हुआ आयोजन।विशेष आकर्षण:रंगारंग प्रस्तुतियां,डांस,संगीत और ‘सावन सुंदरी’प्रतियोगिता संपन्न हुई,जिसमें 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
प्रतिष्ठित अतिथियों की गरिमामई उपस्थिति।
संस्था की सदस्य श्रीमती स्वाति विवेक गौर ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में मुख्य जज के रूप में एसडीएम श्रीमती बबीता राठौर ने शिरकत की। इसके अलावा श्रीमती पूनम श्रीवास्तव, अनामिका वर्मा,अनुरागिनी,यशिका दुबे,प्रगति राजपूत,रिश्ता तोमर,सानू तोमर,ममता मिश्रा और डॉ.श्रुति मालवीय जैसी विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहीं।अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अपने आशीर्वाद से नवाजा।
‘सावन सुंदरी’खिताब के विजेता।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित विशेष’सावन सुंदरी’ प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए निम्नलिखित महिलाओं को यह गौरवशाली खिताब प्रदान किया गया:
* सीमा साहू
* सपना रघुवंशी
* छाया खंडेलवाल
* मोनिका राजपूत
* दीक्षा ज्योति
* यशिका साहू।
गेम्स और रोमांचक प्रतियोगिताएं।
कार्यक्रम में संस्था की सदस्या- राखी तिवारी, रीमा गौर,सौम्या राजपूत, नीतू जैनिया,दीप्ति मालवीय,समीक्षा गौर और सौम्या गौर सहित सभी महिलाओं ने विभिन्न गेम्स में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।खास बात यह रही कि जजों ने भी गेम्स में सक्रिय रूप से भाग लिया। विजेताओं को संस्था की ओर से क्राउन, ट्रॉफी और आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।इस आयोजन के लिए संस्था को चारों तरफ से बधाइयां मिल रही हैं और भविष्य में भी ऐसे सफल कार्यक्रम आयोजित करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का सफल संचालन और बेहतरीन एंकरिंग दीप्ति मालवीय, द्वारा की गई,जिन्होंने अपने अंदाज से सभी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

