राणी सती दादी के संगीतमय मंगल पाठ से गूंजा इटारसी,साई कृष्णा रिसोर्ट में सजी भव्य झांकियां,उमड़ी महिला भक्तों की भारी भीड़।

ताज ख़ान
इटारसी//
भक्ति भाव से सराबोर हुआ शहर,गूंजे दादी के जयकारे,इटारसी के साई कृष्ण रिसोर्ट में आस्था और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। अवसर था अग्रवाल महिला मंडल इटारसी के तत्वावधान में आयोजित राणी सती दादी जी के संगीतमय भव्य मंगल पाठ का।कार्यक्रम की शुरुआत सुमधुर संगीत और विभिन्न आकर्षक झांकियों के साथ हुई,जिसने पूरे माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

डॉ.हेमा संदेश पुरोहित की सुमधुर वाणी ने बांधा समां।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रख्यात गायिका डॉ. हेमा संदेश पुरोहित द्वारा दी गई संगीतमय और सरस प्रस्तुतियां रहीं। उनकी सुमधुर वाणी पर पूरा पंडाल झूम उठा। अग्रवाल महिला मंडल द्वारा दादी जी का अत्यंत मनमोहक और भव्य दरबार सजाया गया था।

कार्यक्रम के दौरान सजी मुख्य दिव्य झांकियां।

जन्मोत्सव की झांकी
गजरा उत्सव
चुनरी उत्सव
परिण्योत्सव की अद्भुत एवं नृत्य-संगीत से सजी प्रस्तुतियां।

दो सौ से अधिक महिलाओं ने किया सामूहिक पाठ।

मंडल अध्यक्ष श्रीमति शोभा दिलीप अग्रवाल और सचिव वर्षा दीपक अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में संपूर्ण मारवाड़ी समाज की करीब दो सौ महिलाओं ने सामूहिक रूप से मंगल पाठ का सस्वर पाठ किया।पाठ के समापन पर भव्य आरती उतारी गई,जिसके पश्चात मंडल की ओर से सभी को सुहाग सामग्री और प्रसाद का वितरण किया गया। अंत में आयोजित विशाल प्रसादी भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
मंडल अध्यक्ष शोभा अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल महिला मंडल द्वारा हर वर्ष ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की परंपरा निभाई जाती है,और भविष्य में भी समाज को जोड़ने वाले ऐसे आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)