20 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार सिरसा रोड पर पिपलिया के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा, 58 पाउच बरामद

सितारगंज : 20 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार सिरसा रोड पर पिपलिया के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा, 58 पाउच बरामद

रिपोर्ट। ललित जोशी।

सितारगंज। अवैध मादक पदार्थों और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सितारगंज कोतवाली पुलिस ने कच्ची शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी।
बताया गया कि 28 सितंबर को शक्तिफार्म चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम सिरसा रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सिरसा रोड से पिपलिया की ओर करीब 50 मीटर आगे पिपलिया गांव की तरफ एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे से कच्ची शराब बरामद हुई।
पुलिस ने कट्टे को खोलकर जांच की तो उसमें 55 भरे हुए और तीन खाली प्लास्टिक के पाउच मिले। सभी पाउचों में करीब 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। बरामद शराब में से एक लीटर शराब को नमूने के रूप में प्लास्टिक की बोतल में लेकर सील सर्वे मोहर की गई। इसके बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान 28 वर्षीय राजू सिंह पुत्र गुरचरन सिंह, निवासी ग्राम सिसईखेड़ा, नानकमत्ता के रूप में की है। उसके खिलाफ कोतवाली सितारगंज में मुकदमा अपराध संख्या 479/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, अपर उपनिरीक्षक कमलेश मेहरा, हेड कांस्टेबल कुन्दन सिंह, हेड कांस्टेबल नवनीत कुमार और कांस्टेबल हरगोविन्द सिंह शामिल रहे।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)