बानापुरा अप-डाउनर्स ग्रुप ने स्टेशन प्रबंधक को ट्रेन स्टॉपेज एवं 10 सूत्री मांगों को लेकर डी.आर.एम.के नाम सौंपा ज्ञापन।

ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
जिला नर्मदापुरम तहसील सिवनी मालवा की उप नगरी बानापुरा में अप-डाउनर्स संघ ने रेलवे मंडल प्रबंधक (डी आर एम) भोपाल के नाम बानापुरा रेलवे प्रबंधक सियाराम कुमार को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में आमजन, व्यापारी,आमनागरिक, वार्डवासि,एवं अप-डाउनर्स संघ के लोग सामिल रहे।

10 सूत्री मांगें।

रेलवे प्रबंधक को ट्रेन स्टॉपेज एवं 10 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन के माध्यम से मांग कि गई,रेल्वे स्टेशन पर गाड़ियों के स्टापेज न होने के कारण एवं गाड़ियों का समय परिवर्तन होने के कारण आए दिन यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन मांगों को लेकर दिया ज्ञापन।लोकमान्यतिलक जनता ऐक्सप्रेस)के समय में सुधार जो कि गाड़ी नं. 13202 (मुम्बई लोकमान्यतिलक जनता ऐक्सप्रेस)का टाईम कोरोना से पहले बानापुरा में 10:35 मिनिट था जो कि बदल कर रात्रि 2:30 बजे कर दिया गया है।यात्रि अधिक होने के कारण आने जाने में लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है एवं यात्रियों को जिसमें (महिला,बुजुर्ग,युवा एवं छात्र,छात्राओं) को लूट एवं अनहोनी होने का डर लगा रहता है और कई बार बड़ी घटनाऐं यात्रियों के साथ हो भी चूकि है इसलिए जो समय पूर्व में था वही समय की पुन: मांग की गई है।

इन ट्रेनो के स्टॉपेज एवं 10 सूत्री मांग।

1. नागपुर भुसावल पैसेंजर को पुनः चालु की जावे।

2. कामायनी ऐक्सप्रेस का बानापुरा स्टेशन पर स्टापेज किया जाऐ।

3. ताप्तीगंगा एक्सप्रेस का बानापुरा स्टेशन पर स्टापेज किया जाऐ ।

4. कुशीनगर एक्सप्रेस का बानापुरा स्टेशन पर स्टापेज किया जाऐ ।

5. तुलसी ऐक्सप्रेस का बानापुरा स्टेशन पर स्टापेज किया जाऐ।

6. विधानसभा 136 सिवनी मालवा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रवासियों को दार्शनीक स्थल एवं तीर्थ यात्रा के लिए एवं पिण्डदान एवं अन्य धर्मिक कार्य के लिए जाने हेतु कोई भी रेल सुविधा नहीं है इसलिए कृपया कर एक से दो गाड़ियों का स्टापेज किया जाए

7.रेक पांइट पर माल गाड़ी खड़ी होने के कारण दिव्यांग,बुजुर्गों को रेल्वे प्लेटफार्म तक पहुंचने
में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बुजुर्गों और दिव्यांगजनो को ब्रिज चढने में असुविधा होती है।
अतःउचित व्यवस्था की जावे ।

8.प्लेट फार्म पर बोगियों की नम्बर ऐलिडी नम्बर प्लेट लगी है मगर चालु नहीं होने के कारण यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने
के लिए आगे पीछे भागना पड़ता है,जिससे यात्री चोटिल एवं दूर्घटना ग्रस्त होते है।

9.पूर्व में कई वर्षों से जी.आर.पी.एवं आर.पी. एफ थाना बानापुरा रेल्वे स्टेशन पर था लेकिन
किसी कारण वश उसे बंद कर दिया गया है।रेल्वे थाना पुन: रेल्वे स्टेशन पर चालु किया जावे ताकि यात्री असुरक्षित महसुस
करे।

10.बड़ी संख्या में सिवनी मालवा -बानापुरा ग्रामीण क्षेत्रों से छात्र/छात्राऐं युवा, व्यापारी दैनिक भोगी कर्मचारी बड़ी मात्रा में
अपडाउन करते है। राजधानी भोपाल आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ता है इसलिए इन यात्रियों के लिए
बानापुरा रेल्वे स्टेशन पर मेमो गाड़ी का स्टापेज किया जावे।अप-डाउनर्स ग्रुप की मांग है कि इन मागों को शीघ्र से शीघ्र पुरा किया जावे।

कौन कौन रहे मौजूद।
ज्ञापन में मुख्य रूप से
शहीद खान मसूरी, धनंजय सिंह बैरागी, आशीष कलोशिया,आशिक खान,पप्पू,सन्नी,शुभ दुबे, अरुण कश्यप एवं बडी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)