नैनीताल : स्नोव्यू वार्ड में नैनी महिला जागृति संस्था द्वारा महिलाओं को दिया जा रहा है 21 दिवसीय डेकोरेटिव केंडल प्रिशक्षण।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी स्नोव्यू वार्ड में नैनी महिला जागृति संस्था नैनीताल समूह द्वारा जिला उधोग केंद्र नैनीताल के सहयोग से 21 दिवसीय डेकोरेटिव केंडल प्रिशक्षण का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें लगभग दो दर्जन से अधिक महिलाएं आत्म निर्भर बनने के उद्देश्य से मोमबत्ती बनाने का कार्य सावित्री असवाल, व देवकी जोशी के सहयोग से सीख रही हैं। इस मौके पर नैनी महिला जागृति संस्था की अध्यक्ष मंजू रौतेला ने कहा कुछ वर्ष पहले नैनीताल की मोमबत्तियां पूरे हिंदुस्तान में प्रसिद्ध हुआ करती थी। पर आज मंहगाई बढ़ने के कारण कई मोमबत्ती निर्माताओ ने यह काम छोड़ दिया है। उनका यह कहना है कि आज भारत सरकार एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा आत्म निर्भर बनकर रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही जाती है। इसी को साकार करने के लिए नैनी महिला जागृति संस्था ने तमाम वार्डो में जाकर महिलाओं को जागरूक कर मोमबत्ती बनाने का परीक्षण दिया जा रहा है। जिससे महिलाएं अपना रोजगार खोलकर घर चलाने में सक्षम हो सके। जबकि आज भी मोमबत्ती की मांग बाजारों में काफी है। पर मोमबत्ती निर्माता को अधिक लाभ न होने पर उन्होंने यह कार्य मोमबत्ती बनना छोड़ दिया है। क्योंकि कच्चा माल भी समय पर उपलब्ध नहीं होता है। फिर भी नैनी महिला जागृति संस्था समय समय पर कई रोजगार परक कार्यक्रम करते आ रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि वह मोमबत्ती प्रिशक्षण पाकर काफी खुश हो रहे हैं और अपने माध्यम से घरों में मोमबत्ती बना कर बाजारों में तथा मेले आदि स्टालों में लगाकर कुछ आमदानी प्राप्त कर सकते हैं। जिससे अपने घर को चलाने में सहयोगी बन सकते हैं।
