नैनीताल : मॉकड्रिल अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में सभी विभागों के बीच त्वरित समन्वय, समयबद्ध प्रतिक्रिया और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना था, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

नैनीताल : मॉकड्रिल अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में सभी विभागों के बीच त्वरित समन्वय, समयबद्ध प्रतिक्रिया और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना था, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

संवाददाता। ललित जोशी नैनीताल।

नैनीताल। सरोवर नगरी मंडलायुक्त कार्यालय में आज दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना पर आधारित मार्कड्रिल अभ्यास किया गया। मार्कड्रिल
अभ्यास के अनुसार अपराह्न् 12:17 बजे कमिश्नरी कार्यालय में धुआं निकलने की सूचना आपदा कंट्रोल रूम को दी गई।

सूचना प्राप्त होते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के दूरभाष टोल फ्री नम्बर 1077 पर सूचना प्राप्त होने के उपरान्त फायर स्टेशन एवं राहत एवं बचाव दल को घटना स्थल पर रवाना किया गया।

सूचना देने के लगभग 20 मिनट बाद ही फायर सेफ्टी टीम, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। सभी विभागों का रिस्पॉन्स टाइम संतोषजनक रहा और समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य किया गया।

आग लगने की घटना होने पर फायर, एसडीआरएफ की टीम तथा एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंची। राहत एवम् बचाव दल द्वारा सबसे पहले विद्युत आपूर्ति बंद कराते हुए आग बुझाने तथा अग्निकाण्ड के कारण आग से झुलसे स्टाफ के 02 कार्मिकों, अफरातफरी में घायल 03 कार्मिकों को निकटतम चिकित्सा केन्द्र बीडी पाण्डेय चिकित्सालय में उपचार किया गया। आस-पास के प्रभावित क्षेत्र में अवस्थित समस्त भवनों की सुरक्षा जांच सुनिश्चित की गई व संभावित खतरों वाले क्षेत्र की बैरिकेडिंग की गई।

इस दौरान यह तथ्य सामने आए कि कमिश्नरी व जिला न्यायालय के पास लगे फायर हाइड्रेंट का प्रेशर कम पाया गया तथा पोल्स पर झूलते विभिन्न तारों के कारण अग्निशमन वाहन कमिश्नरी गेट तक नहीं पहुंच पाया। जिस पर मंडलायुक्त दीपक रावत ने नाराजगी जाहिर करते हुए जल संस्थान के अभियंताओं को निर्देश दिए कि ऐतिहासिक व लकड़ी से निर्मित इमारतों एवम् आग की दृष्टि से संवेदनशील सभी क्षेत्रों के आसपास लगे फायर हाइड्रेंट में प्रेशर चेक किया जाए तथा जो भी कमियाँ हों, उन्हें साइंटिफिक तरीके से दूर किया जाए तथा विद्युत तारों के साथ ही अन्य तारों (केबल्स) का भी परीक्षण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में अग्निशमन विभाग के बड़े वाहन नहीं जा सकते या रास्ते में सीढ़ियाँ बन चुकी हैं, उन क्षेत्रों के लिए असेसमेंट करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

मंडलायुक्त दीपक रावत ने बताया कि मॉक अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में सभी विभागों के बीच त्वरित समन्वय, समयबद्ध प्रतिक्रिया और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना था, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस दौरान अपर आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)