नैनीताल : नैनी झील व उसके आसपास जहां वीकेंड में चहल कदमी देखी जाती थी आज वह जगह मूसलाधार बारिश के कारण वीरान पड़ी हुई है ।

नैनीताल : नैनी झील व उसके आसपास जहां वीकेंड में चहल कदमी देखी जाती थी आज वह जगह मूसलाधार बारिश के कारण वीरान पड़ी हुई है ।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत जनपद नैनीताल एवं उत्तराखंड के जिलों एवं क्षेत्रों में जमकर कुछ दिनों से निरंतर मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। यहाँ बता दें नैनीताल व उसके आसपास वीकेंड के चलते जहां दिन रात चहल कदमी देखी जाती थी। वह मूसलाधार बारिश के चलते पूरा वीरान पड़ा हुआ है। ऊँचाई क्षेत्रों कस्बो, गली मोहल्लों से आने वाला भयंकर नाले का पानी सीधे झील में समा रहा है। वही 2 राज्य मार्ग समेत कुल 20 मार्ग बंद हो गये जिनमें ग्रामीण मार्ग भी शामिल हैं। मूसलाधार बारिश के चलते जहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वही पहाड़ो से पत्थरों के आने से मार्ग भी बन्द बताये जा रहे वह तो आज बहुत ही अच्छा हुआ कि रविवार का दिन रहा। जिससे स्कूली बच्चों के साथ साथ तमाम कर्मचारियों, अधिकारियों व स्टाफ को राष्ट्रीय अवकाश घोषित हुआ।

जिसके चलते आज मालरोड समेत तमाम स्थानों में सुनसानी नजर देखी गई। इधर नैनी झील में नाव में भी पानी भर गया। जिससे नाव चालकों, मालिकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तमाम क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो जाने से कई लोगों के घरों में पानी घुसने के समाचार मिल रहे हैं। अलबत्ता कोई ऐसी जनहानी के या अप्रिय घटना के कोई भी जानकारी प्राप्त नही हुई है। समाचार लिखने तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। चारों ओर सुनसानी छाई हुई है । मूसलाधार बारिश के चलते रोज लगाने वाले फुटपाथों पर दुकानदारों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। मूसलाधार बारिश से नदी, नाले, गाड़, गधेरे भयंकर तूफान पर है। प्रशासन बार बार अपील कर रहा है । इस किनारे न जाये आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकले और सुरक्षित यात्रा तभी करें जब बहुत ही आवश्यक हो।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)