नैनीताल : नवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं का सुबह से ही लग रहा है।माँ नयना देवी मंदिर में जमावड़ा।

नैनीताल : नवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं का सुबह से ही लग रहा है।माँ नयना देवी मंदिर में जमावड़ा।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास नवरात्रि पर्व के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का माँ नयना देवी मंदिर, कैची धाम, घोड़ाखाल गोल्ज्यू देवता मंदिर, स्नोव्यू देव मंदिर, हनुमान गढ़ मंदिर समेत तमाम मंदिरों शिवालयों एवं माँ के मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना करने वाले भक्तों की अपार भीड़ देखी जा रही है।
यहाँ मां नयना देवी मंदिर में सुबह से ही स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों ने अपने अपने गंतव्य स्थानों में स्नान ध्यान करने के बाद नयना देवी मैया के दर्शन करने के लिए कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर पूजा अर्चना की। साथ ही माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सरोवर नगरी नैनीताल मां नयना देवी मैया के अलावा तमाम मंदिरों, शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखी गई। जबकि आज प्रथम नवरात्र व्रत है सभी श्रद्धालुओं ने ब्रत आदि लेकर जहां माँ की पूजा अर्चना की वही सभी देवी देवताओं की भी पूजा अर्चना की।और अपने तथा अपने परिवार के लिए लिए मां से आशीर्वाद मांगा। सुबह से ही भक्तों की लंबी लंबी लाइन देखने को मिली जिसमें स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों ने भी लाइन में लग कर मां के दर्शन का इंतजार किया। चारों तरफ मां के जयकारों से सरोवर नगरी गुंजायमान व भक्ति मय हो गई। कई लोगों ने पंडित जी द्वारा पूजा अर्चना भी करवाई। नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में चहल पहल देखी गई। आज से रामलीला का भी शुभारंभ हो जायेगा।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)