नवरात्रि गरबा आयोजनों में धार्मिक मर्यादा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग,अखिल भारत हिंदू महासभा ने सौंपा ज्ञापन।

ताज ख़ान
इटारसी//
नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित होने वाले गरबा एवं डांडिया कार्यक्रमों में धार्मिक मर्यादा,भारतीय संस्कृति एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा, मध्य प्रदेश, जिला नर्मदापुरम (इटारसी) द्वारा थाना प्रभारी के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), इटारसी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

क्या है मांगें।

ज्ञापन के माध्यम से महासभा ने मांग की है के गरबा आयोजनों में अश्लील एवं अभद्र गीतों पर प्रतिबंध लगाया जाए तथा माँ दुर्गा की आराधना के अनुरूप धार्मिक एवं मर्यादित वातावरण बनाए रखा जाए।साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल,महिला पुलिसकर्मियों एवं सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मादक पदार्थों पर रोक।
महासभा ने गरबा स्थलों पर शराब एवं नशीले पदार्थों पर रोक लगाने, प्रवेश पास एवं पहचान-पत्र की जाँच करने तथा प्रतिभागियों के लिए शालीन एवं पारंपरिक भारतीय परिधान निर्धारित करने की मांग भी रखी। इसके अतिरिक्त, आयोजनों में पारिवारिक वातावरण बनाए रखने तथा प्रवेश व्यवस्था को धार्मिक आयोजन की प्रकृति और लागू नियमों के अनुरूप सुनिश्चित करने की मांग की गई।अखिल भारत हिंदू महासभा ने प्रशासन से आग्रह किया है कि जिले के समस्त गरबा आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर धार्मिक परंपराओं, सांस्कृतिक मूल्यों एवं सुरक्षा व्यवस्था का पालन सुनिश्चित कराया जाए।
महासभा का कहना है कि नवरात्रि जैसे पवित्र पर्व की गरिमा बनाए रखना तथा श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित एवं मर्यादित वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है।

कौन कौन रहा मौजूद।
ज्ञापन देने में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री कन्हैया लाल रैकवार,जिला अध्यक्ष उदय मसानिया, महिला मोर्चा संभाग  अध्यक्ष प्रियंका रिछारिया, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष नीतू रामारिया,नगर उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव,नगर मंत्री अनिल मेहरा,गोलन प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति,गुलशन प्रजापति,सोनू कुछबंदिया ,संजय तमरकर,राजवीर रैकवार ,संजू पारर्ते,कृष्ण पदनाम,शुभम मेहरा, योगेश कहार,एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)