डोईवाला : सिमलास ग्रांट के 25 वर्षीय सेना के जवान आकाश चौहान का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

डोईवाला : सिमलास ग्रांट के 25 वर्षीय सेना के जवान आकाश चौहान का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

रिपोर्टर – आशीष यादव

डोईवाला के सिमलास ग्रांट क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। सेना में तैनात जवान आकाश चौहान का मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में जंगली बायसन के हमले में निधन हो गया। फुटबॉल खेलते समय हुए इस हादसे ने जवान के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जवान के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।जानकारी के मुताबिक, पचमढ़ी स्थित आर्मी एजुकेशन सेंटर के खेल मैदान में जवान फुटबॉल खेल रहे थे। इसी दौरान पास की झाड़ियों से निकले एक जंगली बायसन ने आकाश चौहान पर अचानक हमला कर दिया। हमले में उनके पेट में गंभीर चोटें आईं। साथी जवान उन्हें तत्काल सैन्य अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।आकाश चौहान के निधन की खबर मिलते ही डोईवाला और सिमलास ग्रांट क्षेत्र में शोक छा गया। परिजनों के लिए यह अपूरणीय क्षति है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकाश अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधायक बृजभूषण गैरोला सहित जनप्रतिनिधियों ने जवान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।देश की सेवा में तैनात जवान का इस तरह असमय चले जाना पूरे क्षेत्र के लिए दुखद है। आकाश चौहान के निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)