उदयगढ़ : आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण एवं स्वास्थ्य पर हुआ संवाद

गजेंद्र अरोड़ा उदयगढ़
महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कान्हा काकड़ एवं जेतू फलिया के आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती भावना नागर एवं जिला जनपद सदस्य श्री मांगीलाल चौहान ने उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती भावना मनोज नागर एवं श्री मांगीलाल चौहान ने बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं कुपोषण की रोकथाम को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए पौष्टिक आहार एवं उचित देखभाल जरूरी है। परिवार और समाज की सहभागिता से बच्चों को स्वस्थ एवं कुपोषण मुक्त बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर जनपद सदस्य विध्या नलवाया. श्रीमती कोकिला चौहान, सरपंच श्री प्रवीन रावत एवं चंद्रू सरपंच सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों एवं महिलाओं को पोषण आहार किट का वितरण किया गया तथा पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
