ताज ख़ान
इटारसी//
लोकतंत्र की हत्या और चुनावी पारदर्शिता पर उठ रहे सवालों के खिलाफ नगर कांग्रेस कमेटी इटारसी ने मंगलवार को शहर में हुंकार भरते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।जायस्थम चौक से निकाला गया आक्रोशित पैदल मार्च नीमबाड़ा और चावल लाइन से होता हुआ पुनःजायस्थम चौक पहुंचा,जहां केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ उग्र नारेबाजी के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।कांग्रेस नेताओं ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक चुनाव आयोग अपनी निष्पक्षता साबित नहीं करता और ज्ञानेश कुमार पद से इस्तीफा नहीं देते,तब तक यह संघर्ष और तेज किया जाएगा।
प्रमुख नेताओं के तीखे तेवर।
1-लोकतंत्र बचाने की आर-पार की लड़ाई:नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने गरजते हुए कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, राहुल गांधी और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व में यह आंदोलन थमेगा नहीं।कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सड़क पर उतरकर जवाब मांगते रहेंगे।
20-सरकार सवालों से भाग नहीं सकती: नर्मदापुरम विधानसभा प्रभारी नवनीत मालवीय ने कहा कि देश के करोड़ों मतदाताओं के मन में चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर शंकाएं हैं। सरकार और आयोग को इन जायज सवालों के जवाब देने ही होंगे।
3-बूथ स्तर तक मचेगी हलचल:जिलाध्यक्ष शिवाकांत ‘गुड्डन’ पाण्डेय ने कहा कि यह संघर्ष सत्ता के लिए नहीं, बल्कि देश के संविधान को बचाने के लिए है।कांग्रेस कार्यकर्ता अब गांव,शहर और बूथ स्तर तक जाकर जनता को जागरूक करेंगे।
3-मतदाता की ताकत सुरक्षित रहे:महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेहा चावरे ने कहा कि जनता के वोट की ताकत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और महिलाएं इस आर-पार की लड़ाई में सबसे आगे रहेंगी।
ये रहे मौजूद।
विरोध प्रदर्शन में जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, मोहन झालिया,ओम सेन,अनिल रैकवार,अमित गुप्ता (सेवादल जिलाध्यक्ष),प्रवक्ता मुकेश शर्मा ‘पिंकी’,प्रीति यादव, जोशना जॉर्ज सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी,वार्ड एवं मंडलम अध्यक्ष और कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मौजूद रहे।


