
ताज ख़ान
इटारसी //
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आयोजित ” मेरा बूथ सबसे मजबूत “कार्यक्रम से देश के 10 लाख बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, मंगलवार को शक्ति केंद क्रमांक 1,बूथ क्रमांक 176 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मेरा बूथ सबसे मजबूत का लाइव प्रसारण सुना एवं देखा जिसमें प्रधानमंत्री ने बूथ अध्यक्षों से वन टू वन चर्चा की और आने वाले विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की राज्य एवं केंद्र में सरकार बनाने का संकल्प दिलाया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रदेश सह, संयोजक संदेश पुरोहित, भाजपा वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सिंघल, इटारसी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ,भाजपा नगर उपाध्यक्ष प्रदीप रेकवार, भाजपा नगर मंडल कार्यालय मंत्री अजय अग्रवाल, समाजसेवी मनीष ठाकुर,शक्ति केंद्र विस्तारक धनराज मालवीय, शक्ति केंद्र विस्तारक नितिन व्यास,भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भगवान दास पप्पू पटेल , अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री निक्की सिंह,मीडिया सह
प्रभारी अंकित राठौर, शक्ति केंद्र मीडिया प्रभारी मयंक तोमर, बूथ अध्यक्ष शिवाकांत मालवीया विशेष रूप से उपस्थित थे।