ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
हिन्दुस्तान के गुगल बॉय कौटिल्य पंडित के दादाजी पंडित जयकिशन शर्मा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर.परिवार द्वारा आयोजित हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया इस आयोजन में प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय व अपर्णा दीक्षित ने उनके सोनीपत स्थित निवास पहुंचकर दादाजी जयकिशन शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।साथ ही पंडित कौटिल्य व उनके परिजनों से स्नेहपूर्ण मुलाकात के दौरान विस्तृत चर्चा की।ज्ञात हो हरियाणा करनाल के रहने वाले कौटिल्य पंडित को वर्तमान में इंग्लैंड की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में फिजिक्स की पढ़ाई के लिए एडमिशन मिला है.वे वहीं रहकर अपनी पढ़ाई पूर्ण कर रहे हैं,तथा कौटिल्य इन दिनों दादाजी की हीरक जयंती के आयोजन हेतु भारत आए हुए हैं।

