विधायक डॉ शर्मा के विजन डाक्यूमेंट के तहत,अनेक विकास कार्यों की मिली सौग़ात।

ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
नर्मदापुरम विधानसभा में निरंतर विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीताशरन शर्मा ने अपने विज़न डॉक्यूमेंट्स के तहत अनेक विकास कार्यों को स्वीकृती देते हुए विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।नपा द्वारा 523.6 लाख की राशि के भूमि पूजन और 439.47 लाख रुपए की राशि के कार्यों का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न
हुआ।नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के वार्डों में 523.6 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया।साथ ही 439.47 लाख रुपए की राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण अतिथिगणों द्वारा किया गया।नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम की राशि की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।स्वागत भाषण वार्ड पार्षद रिचा जीतू तिवारी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुराग तिवारी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदापुरम विधायक डॉ सीताशरण शर्मा,सांसद दर्शन सिंह चौधरी,तैराकी संघ के प्रदेशाध्यक्ष पं. पीयूष शर्मा,नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया। कार्यक्रम का आभार नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा के द्वारा किया गया,कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव,सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, पार्षदगण,सभापतिगण,और नगर के नागरिक उपस्थित थे।अतिथिगणों द्वारा नागरिकों द्वारा 51 किलो की पुष्पमाला से अभिनंदन स्वागत किया गया।कार्यक्रम प्रभारी उपयंत्री दीक्षा तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर डाग केचर वाहन भी नगर को दिया गया।

 

 

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)