ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
विगत दिनों दिल्ली में होली पर्व पर हुई तरुण बुटोलिया खटीक की नृशंस हत्या की खटीक समाज नर्मदापुरम के ज़िला अध्यक्ष राहिल सोनकर ने भरसक निन्दा की है,उन्होंने कहा कि विगत दिनों दिल्ली में हिंदू समाज के होली पर्व मनाते वक़्त तरुण बुटोलिया खटीक की नृशंस हत्या की गई थी जो घोर निंदनीय और दुखद घटना है,जिससे अ.भा.खटीक समाज N 441 मध्य प्रदेश,संपूर्ण मध्य प्रदेश अखिल भारतीय खटीक समाज आक्रोशित है ।यह केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं बल्कि कानून व्यवस्था और मानवीयता पर सीधा प्रहार है।राहिल सोनकर ने कहा कि इस जघन्य अपराध करने वाले दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए,ताकि समाज में न्याय सुरक्षा का संदेश जाए,ऐसी घटनाएं किसी भी समाज के लिए अस्वीकार्य है,और पीड़ित परिवार को यदि न्याय नहीं मिला तो प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बोरीवाल के नेतृत्व में संपूर्ण खटीक समाज जन सड़कों पर उतरकर आंदोलन के लिए तैयार रहेंगे।

