ताज ख़ान
नर्मदापुरम//इटारसी
भारतीय क्लब द्वारा इटारसी आवाम के नगर ग्राउंड में 15 फरवरी को दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट दिवंगत इटारसी अंजुमन स्कूल के अध्यक्ष निसार एहमद सिद्दीकी (गुड्डू भाई)की स्मृति में आयोजित किया गया। जिसमें नगर एवं क्षेत्र की टीमों ने हिस्सा लिया।टूर्नामेंट का फाइनल मैच इटारसी क्लब और जीनियस क्लब के बीच खेला गया,जिसमें इटारसी क्लब ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल मेच को अपने पाले में गिरा लिया।विजेता इटारसी क्लब को पुरस्कार के तौर पर 51.000/₹,इक्कावन हज़ार का इनाम और ट्रॉफी प्रदान की गई।वहीं उपविजेता टीम को 2100/₹ ,दो हज़ार एक सौ रुपए,और ट्रॉफी प्रदान की गई।इस मौके पर अंजुमन नुरुल इस्लाम कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद अयूब ख़ान,मोहम्मद रफीक ख़ान,ज़ाफ़र सिद्दीकी,जहीर अहमद सिद्दीकी,हफीज खान,मददगार आर्मी के आरिफ खान,नौशाद कुरेशी,आदि मौजूद रहे।इस आयोजन में भारतीय क्लब के हफीज खान,मोहम्मद रफीक खान,के साथ ही क्लब के सभी सदस्यों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

